फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in Haryana: 24 घंटे में 403 गांव और चपेट में, सिरसा में 4 जगह तटबंध टूटा, फतेहाबाद में आफत

Sun, 16 Jul 2023 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, सिरसा/फतेहाबाद/चंडीगढ़/करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, सिरसा/फतेहाबाद/चंडीगढ़/करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 02:03 AM IST
सार

जीटी बेल्ट में पानी उतरने लगा पर अब पश्चिमी व दक्षिणी हरियाणा में दिक्कत बढ़ने लगी है। हरियाणा, दिल्ली व पंजाब में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी है। जाखल शहर व आसपास के 8 गांवों का संपर्क टूटा है। पानी आता देख किसानों ने तीन जगह  सड़क तोड़ी। सिरसा में पांच हजार एकड़ फसल जलमग्न हो गई। 

विज्ञापन
Flood in Haryana: 403 more villages affected in 24 hours, embankment breached at 4 places in Sirsa
गांव दीवाना के खेतों के रास्ते पर भरा घग्गर का पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बाढ़ की मार झेल रहे जीटी बेल्ट में छह दिन बाद पानी तेजी से नीचे उतरने लगा है लेकिन अब यह पश्चिमी हरियाणा के सिरसा व फतेहाबाद में कहर बरपाने लगा है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा के 403 और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। इनमें से सौ गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।



सरकार के मुताबिक अब तक 1385 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। करनाल के रसूलपुर कलां गांव में जलभराव के बीच साइकिल से जा रहे दो किशोर तालाब में गिर गए। इससे 13 साल के किशोर सावन की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में छह लोगों की जान चली गई और तीन लापता हो गए। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिरसा में घग्गर का जलस्तर 48 हजार से अधिक क्यूसेक पहुंच गया जबकि क्षमता 30 हजार क्यूसेक की है। इससे 11 किलोमीटर के एरिया में चार जगह से तटबंध टूट गया और पांच गांवों में चार फुट तक पानी भर गया। पांच हजार एकड़ फसल भी जलमग्न हो गई। पानी बढ़ता देख आसपास के गांवों के लोग पलायन करने लगे हैं।

Flood in Haryana: 403 more villages affected in 24 hours, embankment breached at 4 places in Sirsa
कडैल-वलरा रोड के पास जलमग्न खेत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहाबाद के गांव दीवाना में लोगों ने आबादी तक पानी न पहुंचे, इसके लिए लोगों ने जेसीबी लगाकर कुलां से जाखल जाने वाले मार्ग को तीन जगह से तोड़ दिया। यहां जाखल शहर व 8 गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। जाखल के लगभग सभी गांवों में पानी भर चुका है। कुलां चौकी के पास से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद भी कर दी गई है।

Flood in Haryana: 403 more villages affected in 24 hours, embankment breached at 4 places in Sirsa
गांव साधनवास से बच्चों को सुरक्षित बाहर लेकर आए बचाव दल के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़े पैमाने पर गांवों की ढाणियों में लोगों को एनडीआरएफ व डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। चांदपुरा साइफन पर फिलहाल घग्गर का पानी 22 हजार 490 क्यूसेक तक चल रहा है लेकिन रंगोई व जोया नाले में पानी ओवरफ्लो हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Haryana: 403 more villages affected in 24 hours, embankment breached at 4 places in Sirsa
गांव फरवाई कलां में बाढ़ का खतरा होने के कारण घर से सामान बाहर निकालते हुए ग्रामीण । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार रात ढाई बजे पनिहारी गांव के पास 150 फुट लंबाई में घग्गर का तटबंध टूटने से पांच गांवों में पानी भर गया। प्रशासन ने पंजाब की तरफ जाने वाले बरनाला रोड के नीचे के साइफनों के आगे मिट्टी डालकर बंद किया तो ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।

सिरसा के उपायुक्त पार्थ गुप्ता का कहना है कि घग्गर नदी के साथ 49 गांव लगातार संपर्क में है जबकि फतेहाबाद की डीसी मनदीप कौर ने बताया कि गांवों के तटबंध मजबूत किए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की दो टीमें भी लगाई गई हैं। फतेहाबाद शहर में पानी पहुंचने की अभी संभावना नहीं है। उधर जीटी बेल्ट में यमुना, घग्गर, मारकंडा का जलस्तर भी खतरे के निशान से नीचे आ गया है।

विज्ञापन
Flood in Haryana: 403 more villages affected in 24 hours, embankment breached at 4 places in Sirsa
गांव तलवाड़ा के पास बहता पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पानीपत और कैथल पहुंची सेना की टुकड़ी अंबाला लौट गई है। प्रशासन ने टूटे तटबंध बनाने का काम भी तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिन तेज हवा और गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 17 और 18 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed