फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां पूरा गांव बना 'श्री कृष्ण': मीरा का भरा हरनंदी जैसा भात, पांच घंटे तो भातियों को टीका करने में लग गए...

Wed, 15 Mar 2023 07:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अशोक दधीच, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
अशोक दधीच, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 07:48 PM IST
सार

बहन ने भाई की समाधी पर टीका कर भात न्योता था। इसके बाद पूरा नेठराना गांव भात भरने पहुंच गया। गांव जांडवाला बागड़ में विवाहित मीरा के पीहर में ना मां-बाप थे ना भाई था, लेकिन पूरा गांव ही अब मीरा का परिवार हो गया।

विज्ञापन
Villagers gave Bhaat like harnandi to  Meera in Fatehabad of Haryana
भातियों को टीका करती मीरा, गांव में उमड़ा भात भरने के लिए हुजूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा में पौराणिक कथाओं में सुना है कि नरसी भगत की बेटी हरनंदी के भात में भगवान श्री कृष्ण पहुंचे थे, ऐसा ही एक मामला सामने आया है, हरियाणा के फतेहाबाद के गांव जांडवाला बागड़ में। जहां गांव नेठराना की बेटी का भात भरने पूरा गांव श्री कृष्ण की तरह पहुंच गया। राजस्थान के पास स्थित गांव नेठराना की बेटी मीरा का विवाह फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र के गांव जांडवाला बागड़ में महाबीर माचरा के साथ हुआ था। समय बीता और महाबीर माचरा व उनके पिता का भी देहांत हो गया।




मीरा घर में अकेली थी। वहीं मीरा के पीहर में भी उनके पिता जोराराम बेनीवाल का पहले ही देहांत हो गया था। मीरा का एकमात्र भाई संतलाल बचा था, जो अविवाहित होने के चलते संत बन गया था और उसका भी देहांत हो गया, इसके बाद गांव में उसकी समाधि बना दी गई। मीरा की दो बेटियां मीनू और सोनू हैं, जिनका लालन पालन मीरा देवी ने ही किया। पीहर में अब भात न्योतने के लिए कोई नहीं था तो वह गांव नेठराना में स्थित अपने भाई की समाधि पर गई और वहीं पर टीका लगाकर भात न्योत दिया। इस दौरान पूरा नेठराना गांव वहां एकत्रित हो गया। 

Villagers gave Bhaat like harnandi to  Meera in Fatehabad of Haryana
फतेहाबाद में अनोखा भात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुधवार को था बेटियों का विवाह
मीरा देवी ने अपनी बेटियों का विवाह गांव बनगांव व राजस्थान के राजगढ़ के पास स्थित गांव बिरमी पट्टा में किया है। 

Villagers gave Bhaat like harnandi to  Meera in Fatehabad of Haryana
फतेहाबाद में पूरा गांव बना भाती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भातियों को देखकर भावुक हुई मीरा
गांव नेठराना के ग्रामीणों ने एकजुट होकर निर्णय किया कि पूरे गांव के लोग गांव की बहन मीरा का भात भरने के लिए जाएंगे। मंगलवार को जब मीरा भातियों का इंतजार कर रही थी तो गाड़ियों का बड़ा हुजूम भात करने के लिए पहुंच चुका था। अपने गांव के लोगों को देखकर जहां मीरा भावुक हो गई, वहीं उनकी बेटियों मीनू और सोनू की आंखों में अश्रुधारा निकल गई। चारों ओर इस अनोखे भात को लेकर भावुक माहौल बना हुआ था।

700 भातियों का उमड़ा हुजूम, टीका निकालने में ही लग गए पांच घंटे
मीरा देवी की बेटियों की शादी में नेठराना से 700 महिला व पुरुष भातियों का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव जांडवाला बागड़ के लोग भी भातियों का लगातार स्वागत कर रहे थे। भातियों के स्वागत व टीका करने में मीरा को करीब पांच घंटे लगे। मौके पर मौजूद नेठराना के ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो पूरा गांव ही इस भात में आना चाहता था, लेकिन ज्यादा भीड़ न हो, इसलिए हम अपने वाहनों के साथ 700 लोग आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Villagers gave Bhaat like harnandi to  Meera in Fatehabad of Haryana
पूरे गांव ने भरा भात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भात में आई दस लाख से ज्यादा नकद राशि  
गांव नेठराना के एक-एक ग्रामीण ने अपनी इच्छानुसार भात दिया और गांव जांडवाला बागड़  सहित आसपास के ग्रामीण भी इस अनोखे भात की तारीफ करते नहीं रुक थके। 10 लाख रुपये से ज्यादा भात में राशि आई। मीरा, उसकी बेटियां व परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े अलग से दिए गए।

विज्ञापन
Villagers gave Bhaat like harnandi to  Meera in Fatehabad of Haryana
फतेहाबाद में भरा अनोखा भात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव नेठराना मंजू ने बताया कि भले ही मीरा का परिवार गांव में नहीं है, लेकिन पूरा गांव मीरा के लिए तैयार रहा है। आज भांजियों का भात भरने में उनको काफी खुशी हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed