{"_id":"604084c024c1cf20110fe981","slug":"a-memorial-will-built-in-village-tikan-kalan-of-haryana-in-memory-of-349-people-killed-in-plane-crash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हुआ था देश का सबसे भयंकर विमान हादसा, अब उन्हें हमेशा याद रखने की हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हुआ था देश का सबसे भयंकर विमान हादसा, अब उन्हें हमेशा याद रखने की हो रही तैयारी
Thu, 04 Mar 2021 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में विमान हादसे के मृतकों की याद में बनाया जाएगा स्मारक।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा का चरखी दादरी भारत के इतिहास के सबसे भयंकर विमान हादसे का गवाह है। 24 साल पहले चरखी दादरी के गांव टिकाण कलां में मालवाहक विमान और यात्री विमान के बीच टक्कर हो गई थी। हादसा 12 नवंबर 1996 की शाम को हुआ था। सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के दो हवाई जहाज आसमान में टकरा गए थे। इसके बाद इनमें से एक जहाज टिकाण कलां के खेतों में गिरा था। इस हादसे में 349 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे को दुनिया की प्रमुख हवाई दुर्घटनाओं में शामिल किया जाता है। अब चरखी दादरी प्रशासन इस हादसे में मारे गए लोगों की स्मृति को संजोने का काम शुरू करने जा रहा है। विमान हादसे में मारे गए 349 लोगों की स्मृति में टिकाण कलां में स्मारक और पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। स्मारक और पर्यटन केंद्र के लिए 15 से 20 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। प्रदेश सरकार से मंजूरी के बाद केंद्र सरकार के विमानन मंत्रालय, सऊदी अरब और कजाकिस्तान के दूतावास से भी मदद ली जाएगी।
चरखी दादरी में 24 साल पहले हुआ था विमान हादसा।
- फोटो : फाइल फोटो
चरखी दादरी के टिकाण गांव में 12 नवंबर 1996 की शाम सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के दो हवाई जहाज आसमान में टकरा गए थे। टकराने वाले विमानों में मालवाहक विमान सऊदी अरब का था जबकि यात्री विमान कजाकिस्तान का था। यात्री विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी जबकि दूसरे विमान को दिल्ली में उतरना था। टकराने के बाद इनमें से एक जहाज टिकाण कलां के खेतों में गिरा था। इस हादसे में 349 लोगों की मृत्यु हुई थी। ये हवाई दुर्घटना दुनिया की प्रमुख हवाई दुर्घटनाओं में से एक है। इसके बावजूद हादसे में मारे गए लोगों की स्मृति में यहां कोई स्मारक नहीं है।
चरखी दादरी में विमान हादसा।
- फोटो : फाइल फोटो
उपायुक्त राजेश जोगपाल ने हवाई दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में एक स्मारक स्थल बनाने के लिए जगह को तलाशने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने पंचायत की जमीन पर स्मारक बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह को टिकाण गांव की पंचायती जमीन का दौरा कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। उपायुक्त स्वयं भी टिकाण गांव जाकर हादसे वाली जगह और पंचायती जमीन को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी में विमान हादसा।
- फोटो : फाइल फोटो
मृतकों के परिजनों को निशुल्क हवाई यात्रा कराने का रखा जाएगा प्रस्ताव
स्मारक के बन जाने के बाद सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस से हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को स्मारक पर आने के लिए निशुल्क हवाई यात्रा करवाने का अनुरोध किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से उन्हें यातायात साधन उपलब्ध करवाने और रहने की व्यवस्था करवाने सहित कई योजनाएं हैं।
स्मारक के बन जाने के बाद सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस से हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को स्मारक पर आने के लिए निशुल्क हवाई यात्रा करवाने का अनुरोध किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से उन्हें यातायात साधन उपलब्ध करवाने और रहने की व्यवस्था करवाने सहित कई योजनाएं हैं।
विज्ञापन
चरखी दादरी में बनाया जाएगा स्मारक।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मिनरल फंड के बजट से विमान हादसे में मारे गए 349 लोगों की याद में स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर जल्द से जल्द काम शुरू करने की योजना है और इस संबंध में मैंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए है। जल्द ही जमीन तलाश ली जाएगी। - राजेश जोगपाल, डीसी, चरखी दादरी।