राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हरियाणा के नूंह से की। जैसे ही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने हरियाणा में प्रवेश किया तो नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने नूंह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। एक जो कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाती है, जबकि दूसरी लोगों की आवाज है, किसान और मजदूर की आवाज। भारत जोड़ो यात्रा के चलते हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर से लेकर फिरोजपुर-झिरका तक जाम देखने को मिला। जगह-जगह पार्टी के वॉलिंटियर राहगीरों की मदद कर रहे थे। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई किलोमीटर लंबा काफिला चला।
Bharat Jodo Yatra Photos: हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले- 'आज दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई'
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Dec 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन