{"_id":"669f1c1783579763cf0b3b38","slug":"six-member-family-murder-in-ambala-paddy-crop-left-standing-in-contracted-fields-see-photos-2024-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार के छह लोगों की हत्या: ठेके पर लिए खेतों में खड़ी रह गई धान की फसल... रिटायर्ड फौजी का ये था प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के छह लोगों की हत्या: ठेके पर लिए खेतों में खड़ी रह गई धान की फसल... रिटायर्ड फौजी का ये था प्लान
Tue, 23 Jul 2024 09:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:25 AM IST
विज्ञापन
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला के नारायणगढ़ के रतोर गांव की घटना ने भाई-भाई के रिश्ते को तार-तार कर दिया। पिता की दो एकड़ जमीन के लिए बड़े भाई भूषण के सिर पर इस कदर खून सवार था कि अड़चन बन रहे छोटे भाई सहित मां-बाप को ही खत्म करने की ठान ली। खेतों के बीच दोनों भाइयों के घर व करीब 500 मीटर तक कोई भी मकान नहीं है। रायपुरानी की सीमा होने के कारण पुलिस थाना भी करीब 15 किलोमीटर दूर था। शायद यही कारण है कि बड़े भाई ने सोचा कि पूरे परिवार को मार देंगे तो किसी को कानोंकान भनक तक नहीं लगेगी।
Trending Videos
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने पत्नी, दो सालों और एक साली संग मिलकर गंडासी, कुल्हाड़ी से पूरे परिवार की हत्या करने के बाद शवों को खेत में ही जला देने का षडयंत्र रचा था। पूरी तैयारी के साथ पहले तो मां, भाई, भाभी, दो भतीजी व एक भतीजे की हत्या कर दी। इस दौरान बचाव में पूरा परिवार चीखता चिल्लाता रहा लेकिन कोई नहीं आया। लेकिन पिता ओम प्रकाश के जिंदा बचकर मदद के लिए ग्रामीणों को बुलाने और पुलिस को सूचना देने से आरोपी के खतरनाक इरादों पर पानी फिर गया।
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
छह एकड़ ठेके पर लिए खेतों में खड़ी रह गई धान की फसल
आरोपी भूषण फौज में आने के कारण आर्थिक रूप से मजबूत था, लेकिन हरीश मुफलिसी का जीवन व्यतीत कर रहा था। भाई की निगाह बंटवारे में आई एक एकड़ जमीन पर थी। साथ ही परिवार पर दो बेटियों व एक बेटे का भी भार था। ऐसे में परिवार का गुजर बसर करने के लिए पास में ही छह एकड़ खेत ठेके पर लिए हुए थे। उस पर धान की फसल लगा रखी थी। दो माह बाद फसल भी कट जानी थी लेकिन उससे पहले ही सब खत्म हो गया व वह फसल खड़ी की खड़ी रह गई।

रिटायर्ड फौजी ने मां, भाई-भाभी व तीन बच्चों का गला रेत की हत्या
आपको बता दें कि अंबाला में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी व रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई के पूरे परिवार की गला रेतकर कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने आई मां को भी मार डाला, जबकि पिता ने भागकर जान बचाई। मरने वालों में छोटे भाई की पत्नी के अलावा उनके तीन मासूम बच्चे भी थे। हत्या के बाद आरोपी ने सभी के शवों को भी जलाने का प्रयास किया।

मृतकों की पहचान छोटे भाई हरीश (35), भाभी सोनिया (32), मां सरोपी (65), भतीजी यशिका (5) और छह माह के भतीजे मयंक के रूप में हुई। दूसरी भतीजी परी (8) ने हौदी में छिपकर जान बचाई, लेकिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी 42 वर्षीय भूषण को गिरफ्तार कर लिया है। वह सेना में नायक पद से रिटायर्ड हुआ है, जबकि अभी एनिमल अटेंडेंट के रूप में कार्यरत है।