फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Olympics: सरबजोत ने घरवालों को दिया सरप्राइज, अगले दिन आना था आधी रात को पहुंचे घर

Fri, 02 Aug 2024 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 10:23 PM IST
सार

सरबजोत के गांव धीन में जश्न का माहौल रहा। शुक्रवार को गांव में ढोल बजे और गांववासी भी थिरके। इसके साथ ही पूर्व गृहमंत्री अनिल विज भी उनके गांव पहुंचे और ढोल पर बोलियां बोल कर जमकर थिरके। सभी में गजब का उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन
Olympics: Sarabjot gave a surprise to the family
सरबजोत सिंह के साथ भांगड़ा करते पूर्व गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद

हरियाणा के अंबाला में मुलाना क्षेत्र के धीन गांव स्थित अपने घर पहुंचने पर ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह का भव्य स्वागत किया। सरबजोत ने परिजनों को अपने आने का सरप्राइज दिया। सरबजोत गुरुवार देर रात करीब 12 बजे अपने घर पंहुचे। जहां उसके परिजनों को सरबजोत आने की कोई सूचना ही नहीं थी।



परिजन सरबजोत को देख आश्चर्य चकित रह गए क्योंकि परिजनों को सरबजोत के चार अगस्त को आने की सूचना दी गई थी। यह सब सरबजोत ने उन्हें सरप्राइज देने के लिए किया था। परिजनों ने भी सरबजोत की आने की खुशी में शुक्रवार सुबह एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। इसमें सरबजोत के सभी दोस्त, रिश्तेदार, गांव वालों सहित मित्र प्यारे शामिल हुए।

Olympics: Sarabjot gave a surprise to the family
जश्न मनाते ग्रामीण व परिजन। - फोटो : संवाद

मां ने कोच व सरबजोत को लगाया गले 
सरबजोत सिंह के घर पहुंचने पर सरबजोत की माता हरदीप कौर ने मेडल लेकर घर आए बेटे सरबजोत सिंह और उनके कोच अभिषेक राणा को गले लगाया। पिता जितेन्द्र सिंह और परिवार के सदस्यों ने बोले सो निहाल के जयकारे के साथ देश के हीरो सरबजोत सिंह का स्वागत किया। सभी ने सरबजोत को पुष्प मालाएं पहनाई। सरबजोत के साथ रिश्तेदारों, दोस्तों और ग्रामीणों ने फोटोशूट किया।

Olympics: Sarabjot gave a surprise to the family
गांव धीन में सरबजोत सिंह को सम्मानित करती ग्राम पंचायत। - फोटो : संवाद

ढोल नगाड़े लेकर पंहुची पंचायत
ओलंपिक से ब्रांज मेडल जीतकर घर लौटे सरबजोत सिंह का धीन सरपंच सतविन्द्र सिंह की अगुवाई में पूरी पंचायत ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इतना ही नहीं सरपंच सतविंद्र सिंह ने सभी को ढ़ोल पर भांगडा भी करवाया। जिसमें सरबजोत के पिता जितेन्द्र सिंह, माता हरदीप कौर, मासियां, मामा, ताया सहित सभी रिश्तेदार शामिल हुए। ग्राम सरपंच ने सतविन्द्र सिंह ने ग्राम पंचायत धीन की तरफ से सरबजोत सिंह को करपान भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Olympics: Sarabjot gave a surprise to the family
सरबजोत सिंह - फोटो : संवाद

सरबजोत के पिता जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरबजोत ने देर रात घर आकर हम सभी को सरप्राइज दिया। बेटा ओलंपिक से मेडल लेकर घर आया है। घर पर जश्न का माहौल है। सभी खुश है। हमें पहले ही उम्मीद थी कि सरबजोत ओलंपिक से मेडल लेकर जरूर आएगा ।

विज्ञापन
Olympics: Sarabjot gave a surprise to the family
स्वागत के लिए खड़े परिजन। - फोटो : संवाद

सरबजोत के नाना ज्ञान सिंह ने बताया मेरे दोहते ने देश का नाम रोशन किया है। हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। इसमें सरबजोत की मेहनत और परिवार का साथ का सबसे बड़ा योगदान रहा। हम सभी के लिए बहुत खुशी का दिन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed