उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सूर्योदय से पहले ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से उमस वाली गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली। वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सोमवार को भी गोरखपुर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास था। इसके बावजूद हीट इंडेक्स 45 डिग्री दर्ज किया गया। यानी 34 डिग्री तापमान में भी 45 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ। लोग गर्मी से बेहाल रहे।
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक टर्फ लाइन राजस्थान से निकलकर छत्तीसगढ़, यूपी होते हुए बंगाल की खाड़ी जा रही है। इसके अलावा इसका दूसरा सिरा असम और आसपास के इलाकों में फैला हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा आ रही है। इन सब सिस्टम की वजह से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं सोमवार को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रत्याशित रूप से जिले में थंडर क्लाउड (गरजने वाले बादल) से बारिश हो रही है, जबकि सामान्य तौर पर 8 से 14 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित आल्टोस्टेटस क्लाउड (मध्यम बादल) से बारिश होती है।
5 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि बरसात के लिहाज से गोरखपुर को काफी ज्यादा अनिश्चित क्षेत्र माना जाता है। यहां आसपास के इलाकों की तुलना में बारिश के अनुपात में काफी ज्यादा अंतर रहता है।