फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम में बदलाव: आसमान में छाए बादल, गर्मी और उमस से तेज हवाओं ने दी राहत, जानिए कब होगी मानसूनी बारिश

Wed, 09 Jun 2021 08:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Jun 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
weather changed in Gorakhpur strong wind Relief From Heat And Humidity today will heavy rain
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद मंगलवार की देर शाम आसमान में बादल छाने के साथ ही ठंडी हवा चलने से लोगों ने काफी राहत महसूस की। वहीं बुधवार की सुबह से बादल छाए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज से प्री-मानसून की बारिश हो सकती है। हालांकि यह फौरी राहत होगी। मानसूनी बारिश 12 जून के बाद होगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थानीय स्तर पर भी एक निम्न वायुदाब की पट्टी बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर बनी वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते मंगलवार की देर शाम आसमान में बादल छाने लगे। आज कुछ स्थानों पर बूंदाबादी भी हो सकती है। 
weather changed in Gorakhpur strong wind Relief From Heat And Humidity today will heavy rain
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
कैलाश पांडेय ने बताया कि इसी क्रम में 10-11 जून को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान भी है। 12 जून के बाद कभी भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तेज हवा के बीच गरज-चमक के साथ मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। 
weather changed in Gorakhpur strong wind Relief From Heat And Humidity today will heavy rain
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
15 जून तक हर हाल में मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि हीट इंडेक्स के चलते लोगों को 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का अहसास हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather changed in Gorakhpur strong wind Relief From Heat And Humidity today will heavy rain
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
हीट इंडेक्स ने ही रात के तापमान को भी 27 के पार पहुंचा दिया है। इससे दिन की तरह ही रात को भी गर्मी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
weather changed in Gorakhpur strong wind Relief From Heat And Humidity today will heavy rain
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि इस बार मानसून सामान्य तौर पर अपने निर्धारित समय पर ही आ रहा है। ऐसे में इसकी गोरखपुर भी समय पर आने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed