फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Rain: झमाझम बरसा पानी, गोरखपुर वासियों की बढ़ी परेशानी

Fri, 07 Oct 2022 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Oct 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many areas of Gorakhpur city
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर में झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश खत्म होने के कई घंटे बाद भी निचले इलाकों में जलभराव बना रहा। हालांकि इस दौरान नगर निगम की ओर से इन इलाकों में लगाए गए पंप सेटों को चलाकर राहत पहुंचाने की कोशिश होती रही, लेकिन काफी देर तक पानी भरे रहने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। लोगों का कहना था कि नालों की सफाई बेहतर हुई होती तो ऐसी स्थिति नहीं होती।





 बुधवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से रुस्तमपुर के बुद्धविहार, आजादनगर पूर्वी, महुई सुघरपुर वार्ड के साकेनगर, शिवपुरी, पादरी बाजार इलाके के इस्टर्नपुर, राप्तीनगर के गणेशपुरम, दाउदपुर वार्ड में नगर विधायक निवास के सामने, दिग्विजय नगर, सिविल लाइंस, मियां बाजार, पुराना गोरखपुर, बक्शीपुर में जलभराव हो गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत

Waterlogging in many areas of Gorakhpur city
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

इसके अलावा हुमायूंपुर, दरियाचक इमामबाड़े और खिदमत जंक्शन, नकहा नंबर एक में समय माता मंदिर, प्रियगुप्त कन्या इंटर कॉलेज रोड आदि पर भी जलभराव हो गया। क्षेत्र निवासी आरपी भट्ट, अजीमुल्ला खान, अफजल हुसैन, रवि शंकर पांडेय, राहुल गुप्ता ने बताया कि इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। बारिश बंद होने के बाद कई दिनों तक पानी भरा रहता है।
 
सीवर लाइन डालने के बाद धंसी सड़क
सीवर लाइन डालने के बाद दरियाचक इमामबाड़ा और खिदमत जंक्शन के बीच बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क धंस गई। जिसकी वजह से कई गाड़ियों के चक्के इन गड्ढों में धंस गए। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
 

Waterlogging in many areas of Gorakhpur city
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह  ने कहा कि बारिश के कारण विभिन्न स्थलों पर जलभराव को देखते हुए आवश्यकता अनुसार पंपों को चलवा कर पानी निकलवाया गया। वहीं, बरसात के कारण सभी नालों में इकट्ठा कूड़े को साफ कराकर पानी के बहाव को सही कराया गया।

दोपहर बाद निकला जीडीए कॉलोनियों से पानी
गोरखपुर जिले में दो दिन से हो रही झमाझम बारिश की वजह से तारामंडल क्षेत्र में स्थित जीडीए कॉलोनियों में भी जलभराव हो गया। जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर पानी निकालने के लिए बृहस्पतिवार सुबह ही रामगढ़ताल, फरसहिया तालाब, बुद्ध विहार पार्ट सी समेत तारामंडल क्षेत्र में करीब आठ पंप लगाए गए।

लगातार पंप चलने की वजह से दोपहर बाद ज्यादातर कॉलोनियों से पानी निकल गया। शुक्रवार से इन कॉलोनियों में सफाई और दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। उधर देवरिया बाईपास रोड स्थित नगर निगम क्षेत्र में आने वाली बुद्ध नगर, आजाद नगर पूर्वी, सिद्धार्थनगर आदि कॉलोनियों में बृहस्पतिवार देर शाम तक करीब एक फीट पानी लगा रहा। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि पंप चल रहे हैं। इन मोहल्लों का पानी भी जल्द ही निकल जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Waterlogging in many areas of Gorakhpur city
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

24 घंटे में जिले में हुई करीब 178 मिलीमीटर बारिश
बुधवार सुबह से लेकर बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक गोरखपुर जिले में 178 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद भी बारिश होती रही। करीब 11:30 बजे के बाद बादलों ने बरसना बंद किया। इस दौरान करीब 12 मिलीमीटर बारिश हुई। यानी बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार तक जिले में करीब 190 मिलीमीटर बारिश हुई। इस बारिश से मानसून के दौरान बारिश की कमी का कोटा कुछ हद तक पूरा हुआ। ब्यूरो
 
देवरिया में 29 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तरप्रदेश के 42 जिलों में से सबसे अधिक वर्षा चित्रकूट जिले में रिकार्ड की गई। चित्रकूट में 59 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। उसके बाद देवरिया जिले में 29 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। संत रविदासनगर, प्रतापगढ़, लखनऊ तथा खीरी, बलरामपुर, बाराबंकी में औसत के लगभग बराबर बारिश हुई। बाकी अन्य जिलों में कम बारिश हुई।

 

विज्ञापन
Waterlogging in many areas of Gorakhpur city
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

रात की तरह दिन में भी महसूस हुई सिहरन
गोरखपुर। लगातार दो दिन बारिश के बाद तापमान में भी काफी गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 24.5 डिग्री हो गया। दिन के तापमान में सामान्य से करीब नौ डिग्री कम होने की वजह से थोड़ी सिहरन महसूस होने लगी। वहीं रात का तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान दो डिग्री से भी कम का अंतर रहा।
 

जिला वास्तविक बारिश (मिमी) औसत बारिश (मिमी) कमी/ज्यादा %
गोरखपुर 887.6 1252.1 -28
देवरिया 1000.0  781.4  +28
महराजगंज 634.7 987.1 -36
कुशीनगर  275.4 750.7 -63
बस्ती 507.0 827.9  -39
संतकबीरनगर 498.1 1008.7  -51
सिद्धार्थनगर 604.8 1037.9   -42



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed