फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी बने पहले वोटर, बोले- यह अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है

Thu, 04 May 2023 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 May 2023 11:27 AM IST
सार

मतदान के बाद सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। प्रदेश में 4.32 करोड़ से अधिक मतदाता भाग ले रहे हैं और वह नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए मतदान करेंगे। 

विज्ञापन
UP Municipal Corporation elections CM Yogi Adityanath casts his vote
सीएम योगी ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 'पहले मतदान फिर जलपान' के मंत्र का पालन करते हुए गोरखनाथ स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय (कन्या) के बूथ संख्या 797 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7:01 बजे ही इस आदर्श मतदान केंद्र के बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने। मतदान के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर लौटे और जलपान किया। 

 

UP Municipal Corporation elections CM Yogi Adityanath casts his vote
मतदान के बाद सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया गया लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। नगर निकाय के चुनाव में इस अधिकार का बेहतर उपयोग करते हुए हम नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्मार्ट व सेफ सिटी बनाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं।
 

UP Municipal Corporation elections CM Yogi Adityanath casts his vote
मतदान करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए तथा इस उत्सव में सबका अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता दो चरणों में भाग लेकर नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Municipal Corporation elections CM Yogi Adityanath casts his vote
मतदान के बाद प्रसन्न मुद्रा में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

कहा कि आज गुरुवार को 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिकाओं व 276 नगर पंचायतों में कुल 7288 बूथों पर मतदान हो रहा है। इसमें 2 करोड़ 40 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है। साथ ही ईश्वर की विशेष कृपा है कि मौसम इतना सुहावना हो गया है। 4 मई को प्रायः इतना सुहावना मौसम नहीं देखा जाता रहा है। 

विज्ञापन
UP Municipal Corporation elections CM Yogi Adityanath casts his vote
मतदान के बाद बूथ से बाहर आते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

लोस, विस चुनाव में भी बूथ के पहले वोटर बने थे सीएम योगी

नगर निगम चुनाव में अपने बूथ के पहले मतदाता बनने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में भी मतदान करने वाले पहले वोटर बने थे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को लेकर वह न केवल सतत लोगों को जागरूक करते हैं बल्कि स्वयं भी इसके लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। लगातार तीन चुनाव में बूथ का वोटर नम्बर वन बनना इसका प्रमाण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed