फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022: छठवें चरण में योगी सरकार के पांच मंत्रियों की परीक्षा, अलग-अलग सीटों से लड़ रहे चुनाव

Tue, 22 Feb 2022 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Feb 2022 02:21 PM IST
सार

यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद और श्रीराम चौहान भी चुनाव मैदान हैं। सबकी निगाहें इन सीटों पर लगी हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Examination of five ministers of Yogi government in sixth phase
बाएं यूपी सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, श्रीराम चौहान और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

छठवें चरण के चुनाव (तीन मार्च) में योगी सरकार के पांच मंत्रियों की भी परीक्षा होगी। सब अपनी पुरानी सीट से चुनाव मैदान में हैं। सबके सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती है। ज्यादातर मंत्री त्रिकोणीय या फिर चतुष्कोणीय मुकाबले में फंसे हैं।



गोरखपुर-बस्ती मंडल का चुनाव तीन मार्च को होगा। इन मंडलों के सात जिलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद और श्रीराम चौहान भी चुनाव मैदान हैं। सबकी निगाहें इन सीटों पर लगी हैं। जीत-हार का समीकरण देखा जा रहा है।  

 

 

UP Election 2022 Examination of five ministers of Yogi government in sixth phase
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।

पथरदेवा की लड़ाई कड़ी

देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही चुनाव मैदान में हैं। सपा ने ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा व सपा के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। हालांकि, बसपा ने परवेज आलम और कांग्रेस ने अंबर जहां को प्रत्याशी बनाया है। जानकार मानते हैं कि इससे मतों को बंटवारा हो सकता है। ऐसा हुआ तो फायदा भाजपा को मिल सकता है। फिलहाल, कृषि मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

 

UP Election 2022 Examination of five ministers of Yogi government in sixth phase
राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर की लड़ाई चतुष्कोणीय

देवरिया की रुद्रपुर सीट से राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद भाजपा प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने अखिलेश सिंह और सपा ने रामभुआल निषाद को चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा ने सुरेश तिवारी को चुनाव में उताकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। सुरेश तिवारी बरहज से भाजपा विधायक हैं। इस बार टिकट नहीं मिला तो, बसपा का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि इस सीट की लड़ाई चतुष्कोणीय है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 Examination of five ministers of Yogi government in sixth phase
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह - फोटो : Social Media

बांसी से स्वास्थ्य मंत्री प्रत्याशी

स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह सिद्धार्थनगर की बांसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। सपा ने मोनू दुबे, बसपा ने राधेश्याम पांडेय और कांग्रेस ने किरन शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। बांसी की लड़ाई दिलचस्प है। सब अपने-अपने जीत का दावा भी कर रहे हैं। इन दावों में कितनी सचाई है, यह 10 मार्च को मतगणना के बाद पता चल सकेगा।


 

विज्ञापन
UP Election 2022 Examination of five ministers of Yogi government in sixth phase
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी - फोटो : amar ujala

इटवा का मुकाबला रोचक

सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से बेसिक शिक्षामंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी हैं। सपा ने माता प्रसाद पांडेय, बसपा ने हरिशंकर सिंह और कांग्रेस ने अरशद खुर्शीद को चुनाव मैदान में उतारा है। बताया जा रहा है कि इटवा का मुकाबला कड़ा है। भाजपा व सपा के बीच अच्छी लड़ाई है। हालांकि, कैडर के वोट के सहारे बसपा और मुस्लिम मतों के सहारे कांग्रेस भी लड़ाई को रोचक बना सकती है।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed