फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2021: भाजपा ने बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार, विपक्ष ने कहा- 'निराशाजनक'

Mon, 01 Feb 2021 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2021: union budget 2021 india news in hindi Opposition and Opposition views in Gorakhpur
बजट 2021 - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आम बजट पर राजनीति दलों से अलग-अलग प्रतिक्रिया मिली हैं। भाजपा ने इसे आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार बताया और कहा कि हर वर्ग, हर व्यक्ति की चिंता की गई है। वहीं विपक्ष ने निराशाजनक करार दिया है। विपक्ष का कहना है कि सरकारी कंपनियों के निजीकरण के अलावा बजट में कुछ भी नहीं है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें लोगों की प्रतिक्रिया...



 

Union Budget 2021: union budget 2021 india news in hindi Opposition and Opposition views in Gorakhpur
बजट 2021: गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आम बजट से आत्मनिर्भर भारत की मुहिम रंग लाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रचर पर विशेष जोर दिया गया है। खेती, किसानी पर ध्यान है। एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी। एमएसपी डेढ़ गुना बढ़ाने का प्रावधान भी है। कोरोना वैक्सीन के लिए अलग से बजट दिया गया है। यह भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार का मकसद हर व्यक्ति को कोरोना वायरस से सुरक्षा देना है। सड़क बिजली व पानी सहित हर क्षेत्र में सुधार की बात की गई है।

Union Budget 2021: union budget 2021 india news in hindi Opposition and Opposition views in Gorakhpur
बजट 2021: सपा जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और अमरेंद्र निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से उद्योगपतियों के हाथों में कैद रही है। पहली सरकार है, जो सब कुछ बेचने पर आमादा है। एयरपोर्ट से लेकर बिजली तक का निजीकरण किया जा रहा है। किसान व जरूरतमंदों के हितों का ख्याल नहीं रखा गया है। इसका खामियाजा सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। जनता नाराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2021: union budget 2021 india news in hindi Opposition and Opposition views in Gorakhpur
बजट 2021: बसपा मंडल कॉडिनेटर विरेंद्र पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने कहा कि बजट में कुछ नहीं है। इसमें आम आदमी के लिए कुछ नहीं है। किसान भी मायूस हैं। सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी दिखाई गई है, जो किसी के समझ में नहीं आएगी। सरकार की नीयत में खोट है। निजीकरण से समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Union Budget 2021: union budget 2021 india news in hindi Opposition and Opposition views in Gorakhpur
बजट 2021: जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि बजट निराशाजनक है। खेती-किसानी के लिए कुछ नहीं है। सरकार का सारा जोर निजीकरण पर है। इससे किसी को कोई फायदा नहीं होगा। सरकार किसी की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसकी झलक बजट में दिखनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं है। सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपा रही है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed