फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: चार दिन बाद आज से फिर दो दिनों का लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने पर रहेगी पाबंदी

Sat, 12 Jun 2021 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Jun 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
two days lockdown from today in Gorakhpur
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में चालीस दिनों तक लगातार रहे कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलने के चार दिन बाद ही शनिवार से फिर दो दिनों तक जिले में लॉकडाउन रहेगा। पहले की तरह ही सभी इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी जो सोमवार की सुबह सात बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक का नाइट कर्फ्यू भी लगेगा। लॉकडाउन के दौरान बेजा घूमते मिलने पर प्रशासन व पुलिस कार्रवाई करेगी।


साप्ताहिक लॉकडाउन शुरू होने के पहले शुक्रवार को पूरे दिन शहर के महेवा गल्ला मंडी, साहबगंज, माया बाजार, रेती रोड, अलीनगर, बक्शीपुर, रुस्तमपुर, बेतियाहाता, गोरखनाथ, मेडिकल रोड, मोहद्दीपुर आदि स्थानों पर सड़क से लेकर बाजार तक में खूब भीड़ रही। इन स्थानों पर शाम सात बजे तक चहल-पहल बनी रही। इसके बाद सड़कों-बाजारों में सन्नाटा पसरना शुरू हुआ जो अंधेरा गहराने के साथ और फैलता गया। आगे की स्लाइड्स में देखें किसे मिलेगी छूट...

 
two days lockdown from today in Gorakhpur
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। (File) - फोटो : अमर उजाला

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा, शनिवार और रविवार को फ्रंटलाइन के दफ्तरों को छोड़कर सभी तरह के कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी और रेलवे व एयरपोर्ट पर आने-जाने की ही छूट रहेगी। ऐसे लोगों के भी टिकट जांचे जाएंगे। इस दौरान कोई भी बिना आकस्मिक सेवाओं के बाहर घूमता मिला तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा।

 

two days lockdown from today in Gorakhpur
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।

जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों की आईडी ही पास
आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छता कर्मी, प्रेस व अखबार वितरकों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। उनकी आईडी कार्ड ही उनका पास होगा। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, आपूर्ति समेत जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी आईडी साथ रखकर ही ड्यूटी के लिए घरों से निकलें क्योंकि सड़क पर सभी की जांच होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
two days lockdown from today in Gorakhpur
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
यह होगी व्यवस्था
  • रसोई गैस की होगी होम डिलीवरी
  • ट्रेन और विमान का टिकट पास रखें
  • मालवाहक वाहन चलेंगे, पेट्रोल पंप-ढाबे भी खुलेंगे
  • शहर से लेकर गांवों तक होगा सैनिटाइजेशन
  • परियोजनाओं के निर्माण कार्य होंगे व फैक्ट्री भी चलेगी
  • जागरूकता कार्यक्रम का होगा संचालन
  • 25 लोगों के शामिल होने की शर्त के साथ होगा शादी समारोह का आयोजन
  • दूध, पशुचारा, फार्मास्यूटिकल्स, दवाएं और चिकित्सा उपकरण के ऑनलाइन होम डिलीवरी पर भी रोक नहीं

 
विज्ञापन
two days lockdown from today in Gorakhpur
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को दूध, दवा, अस्पताल आदि जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें, प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। किसी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। अपील है कि स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी में ही कोई घर से निकले। कोई भी अगर निर्देशों की अनदेखी कर सड़क या मोहल्लों की गलियों में घूमता मिला तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed