फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवरिया: एक साथ उठे दो शव तो रो पड़े गांव वाले, बोले- 'हे भगवान, मासूमों को क्यों दी ये सजा'

Tue, 16 Mar 2021 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Mar 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Two child dead after College wall collapses in Deoria
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार में स्वामी देवानंद पीजी कालेज मठ की चहार दीवारी सोमवार को अचानक गिर गई। दीवार पर खेल रहे चार मासूम मलबे में दब गए। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य का इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर बस इतना ही बोल रहे कि भगवान, मासूमों को ये सजा क्यों दी?



 

Two child dead after College wall collapses in Deoria
मौके पर जुटे ग्रामीण और पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

इस घटना के बाद से पूरा गांव दहाड़े मार कर रोने लगा। इन मासूमों को क्या पता था कि पलभर में एक दूसरे से सब अलग हो जाएंगे और फिर कभी एक साथ नहीं खेल पाएंगे।
 

Two child dead after College wall collapses in Deoria
हादसे में घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

दीवार के मलबे में दब कर मरे खुशबू और रोशन दोनों पड़ोसी थे। वह अक्सर गांव के अमीषा, सतीश के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद बकरी चराने कॉलेज के समीप जाते थे। सोमवार को भी करीब चार बजे बकरी चराने गए थे। वहां सभी दीवार पर खेल रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two child dead after College wall collapses in Deoria
दीवार गिरने से बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

अचानक दीवार और उसमें लगा गेट गिर पड़ा। जिसके मलबे में पांचों मासूम दब गए। मौके पर ही सतीश और खुशबू की दर्दनाक मौत हो गई। घायल ख़ुशी, अमीषा, रोशन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
Two child dead after College wall collapses in Deoria
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
देर शाम पंचनामा के बाद शव धवरिया वार्ड पहुंचा। दोनों का एक साथ शव जब उठा तो गांव के लोग फफक पड़े। दोनों का शव एक ही जगह दफनाया गया। मोहल्ले में रोने की आवाजें बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed