फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: ब्लॉक प्रमुख की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था माफिया प्रदीप सिंह, अब 12 करोड़ की प्रॉपर्टी और लग्जरी वाहन जब्त

Wed, 02 Jun 2021 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Jun 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Top 10 Mafia Pradeep Singh criminal of gorakhpur property worth 12 crore seized
माफिया प्रदीप सिंह की संपत्ति जब्त। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल माफिया प्रदीप सिंह के मल्हीरपुर गांव में स्थित तीन मकान, तीन गाड़ियां और तीन गांवों में मौजूद कृषि योग्य भूमि मंगलवार को जब्त कर ली गई। डीएम न्यायालय के आदेश पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। अब जल्द ही इनकी कुर्की भी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, मल्हीपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गैंगस्टर के तहत ही सरकारी आदेश पर माफिया की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। डीएम न्यायालय से आदेश मिलने के बाद बीते दिनों प्रदीप सिंह की करीब छह करोड़ मूल्य की कृषि योग्य भूमि को जब्त किया गया था। 
Top 10 Mafia Pradeep Singh criminal of gorakhpur property worth 12 crore seized
माफिया प्रदीप सिंह की 12 करोड़ की संपत्ति जब्त - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप सिंह पर दर्ज है 54 मुकदमे
प्रदीप सिंह पर 54 मुकदमे दर्ज हैं। लूट और हत्या का पहला मुकदमा गोला, फिर उसी थाने में गैंगस्टर, बेलीपार में हत्या की कोशिश, राजघाट में आर्म्स एक्ट और हत्या, गुलहरिया में हत्या की कोशिश, कैंट में हत्या, डकैती, हत्या की कोशिश के चार मुकदमे, सहजनवां थाने में लूट, हत्या, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, धमकी देने सहित 10 मुकदमे, शाहपुर में हत्या की कोशिश और अपराधिक साजिश, कोतवाली में हत्या की कोशिश, हत्या, गैंगस्टर, धमकी समेत 11 मुकदमे। इसके अलावा तिवारीपुर आदि थाने में भी प्रदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज है। 
Top 10 Mafia Pradeep Singh criminal of gorakhpur property worth 12 crore seized
माफिया प्रदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला।
ब्लॉक प्रमुख की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था प्रदीप सिंह
प्रदीप सिंह वर्ष 1996 में पिपरौली के तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था। जिला परिषद कार्यालय के गेट पर दिनदहाड़े हत्या के बाद प्रदीप उनके गनर का स्टेनगन लूटकर फरार हो गया था। उस समय के कुख्यात बदमाश परवेज टांडा के साथ मिलकर प्रदीप सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Mafia Pradeep Singh criminal of gorakhpur property worth 12 crore seized
माफिया प्रदीप सिंह की संपत्ति जब्त। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे चलती है प्रक्रिया
पहले गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति को जब्त किया जाता है। इसके तहत संपत्ति को सरकारी नाम पर दर्ज कर दिया जाता है। उसके बाद कुर्की की कार्रवाई होती है। मिले धन को सरकारी खजाने में जमा कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
Top 10 Mafia Pradeep Singh criminal of gorakhpur property worth 12 crore seized
माफिया प्रदीप सिंह की संपत्ति जब्त। - फोटो : अमर उजाला।
ये संपत्ति हुई जब्त
तीन मकान, तीन वाहन, पिपरौली गांव में स्थित .791 हेक्टेयर, मल्हीपुर में 3.4 हेक्टेयर, देईपार 0.309 हेक्टेयर, बनौड़ा में 0.445 हेक्टेयर जब्त की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed