{"_id":"5f3f5ce59df772050028307b","slug":"swachh-survekshan-2020-ranking-gorakhpur-ranks-82nd-in-country-secured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर ने स्वच्छता के मामले में लगाई लंबी छलांग, तस्वीरों में देखें शहर का खूबसूरत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर ने स्वच्छता के मामले में लगाई लंबी छलांग, तस्वीरों में देखें शहर का खूबसूरत नजारा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर शहर।
- फोटो : राजेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में इस बार गोरखपुर ने लंबी छलांग लगाई है। देश के 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में गोरखपुर को 82वीं रैंक हासिल हुई है। पिछली बार यहां की नेशनल रैंकिंग 226 थी। यानी शहर ने इस बार रैंकिग में 144 स्थान की छलांग लगाई है। पिछले चार वर्षों के दौरान 232 रैंक का उछाल आया है।
सभी फोटोज राजेश कुमार, अमर उजाला, गोरखपुर...
2 of 5
गोरखपुर शहर।
- फोटो : राजेश कुमार
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 की राष्ट्रीय रैंकिंग घोषित की। 2017 में जब स्वच्छ रैंकिंग की शुरुआत हुई थी तो गोरखपुर को 314वीं रैंक हासिल हुई थी। इस प्रकार देखा जाए तो पिछले चार साल के दौरान गोरखपुर नगर निगम ने स्वच्छता के मामले में लगातार सुधार किया है। शहर को वर्ष 2018 में 280 वां, वर्ष 2019 में 226 वां स्थान हासिल हुआ था।
3 of 5
गोरखपुर शहर।
- फोटो : राजेश कुमार
मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा शहर की जनता और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई। सफाई कर्मियों समेत नगर निगम से जुड़े लोगों के सामूहिक प्रयास से इस बार राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। आने वाले समय में इसमें और सुधार किया जाएगा। इसके लिए अभी से शुरुआत किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रामगढ़ताल झील।
- फोटो : राजेश कुमार
अपर नगर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी एसबीएम डीके सिन्हा ने बताया कि नगर निगम की पूरी टीम ने अपना सकारात्मक सहयोग दिया। साथ ही महानगर की जनता ने भी जागरूकता और समझदारी का परिचय देते हुए रैंकिंग को बेहतर करने में सहयोग दिया है। सभी के सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में और भी बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर शहर।
- फोटो : राजेश कुमार
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि रैंक में 144 स्थान के सुधार के साथ देश के टॉप-100 शहरों में शामिल होना काफी अच्छा है। यह शहर के सभी नागरिकों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। सफाई व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए प्रत्येक वार्डों में अफसरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जो भी खामियां रह गई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। ताकि अगली बार शहर टॉप 10 में शामिल हो सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।