फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां धोनी और सचिन बढ़ा रहे हैं बच्चों का हौसला, इनके संघर्ष को देखकर बनना चाहते हैं मिशाल

Mon, 26 Oct 2020 08:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Oct 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Students encouraged by reading stories of Dhoni and Sachin Tendulkar and watching videos
खिलाड़ियों के फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी का बच्चों पर पड़ रहा सकारात्मक असर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, बैडमिंटन सनसनी साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा की कहानियां हौसला बढ़ा रही हैं। शिक्षिका अनिता श्रीवास्तव बताती हैं बच्चे इन खिलाड़ियों के संघर्ष को देखकर इनके जैसे जीवन में सफल बनकर देश और समाज का नाम रोशन करने की प्रतिज्ञा ले रहे हैं।

Students encouraged by reading stories of Dhoni and Sachin Tendulkar and watching videos
बच्चों के साथ शिक्षिका अनीता श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

खिलाड़ियों के इन वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी सराहना मिल रही है। चरगांवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरैया पर तैनात शिक्षिका अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को खेल से बेहद लगाव होता है। ऐसे में उनके मन पर इन खिलाड़ियों की तरफ दिए जाने वाले संदेश, संघर्ष और कामयाबी की कहानी की अमिट छाप पड़ती है।

Students encouraged by reading stories of Dhoni and Sachin Tendulkar and watching videos
शिक्षिका अनीता श्रीवास्तव ने ख्यातिलब्ध खिलाड़ियों की तैयार की है वीडियो स्टोरी। - फोटो : अमर उजाला।

यही सोच कर इन खिलाड़ियों के बारे में शिक्षिका अनिता श्रीवास्तव ने एक से दो मिनट की वीडियो स्टोरी तैयार की है। कुल तीन सीरीज में वीडियो को तैयार किया है। पांच-पांच खिलाड़ियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। एक वीडियो स्टोरी बच्चों को भेजने के दस दिन बाद बच्चों को दूसरी वीडियो भेजी जाती है। बच्चे इन वीडियो से प्रेरणा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Students encouraged by reading stories of Dhoni and Sachin Tendulkar and watching videos
सानिया मिर्जा(फाइल) - फोटो : ट्विटर

इन खिलाड़ियों के बनाए वीडियो
कपिल देव, ध्यान चंद, मिल्खा सिंह, पीटी ऊषा, सानिया मिर्जा, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सानिया नेहवाल, विश्वनाथ आनंद, अभिनव चंद्रा, मैरी कॉम, सुशील कुमार, पीवी सिंधु, दीपा करमाकर।

विज्ञापन
Students encouraged by reading stories of Dhoni and Sachin Tendulkar and watching videos
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

शिक्षिका अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को खेलना बेहद पसंद है, मगर वो इस क्षेत्र में भविष्य बनाने की दिशा के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। कोरोना संकट के दौरान जब विद्यालय बंद चल रहे हैं। उस समय का सदुपयोग करने के लिए वीडियो स्टोरी तैयार करने का ख्याल दिमाग में आया। कई सीरीज में वीडियो तैयार कर बच्चों तक भेजती हूं। इन खिलाड़ियों की कहानियां बच्चों को सेहतमंद होने के साथ सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने को प्रेरित कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed