फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई के जुहू चौपाटी जैसा दिखने लगा है रामगढ़ ताल, तस्वीरें देखकर कहेंगे 'बदल रहा है गोरखपुर'

Thu, 19 Mar 2020 07:43 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Mar 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
special story from Gorakhpur after CM yogi Complete three years in UP Government
रामगढ़ ताल। - फोटो : अमर उजाला।

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालते हुए 19 मार्च को तीन साल हो जाएंगे। यूपी में भाजपा के किसी मुख्यमंत्री का तीन साल का कार्यकाल पूरा करना अपने आप में एक रिकार्ड है। गोरखपुरवासियों के लिए तो गोरक्षपीठाधीश्वर का मुख्यमंत्री बनना भाग्य जागने जैसा है। कुछ साल पहले जिन्होंने गोरखपुर देखा था, आज इस शहर को देखकर वे हैरान हो जाते हैं।



दरअसल, इन तीन सालों में गोरखपुर ने बहुत कुछ पाया है। बहुत सपने साकार होने के कगार पर भी हैं। ऐसा नहीं है कि सब कुछ बदल गया। बहुत कुछ होना बाकी है और गोरखपुरवासियों की उम्मीदें आसमान पर हैं।  तीन दिनों में ‘अमर उजाला’ उस बदले हुए गोरखपुर का चेहरा दिखाएगा। सिलसिला आज से शुरू हो रहा है। आज पेशे नजर है गोरखपुर की धड़कन रामगढ़ ताल...

special story from Gorakhpur after CM yogi Complete three years in UP Government
रामगढ़ ताल। - फोटो : अमर उजाला।

आकर्षण का केंद्र
वर्षों तक दुर्दशा का दंश झेल चुका प्रकृति की अनमोल भेंट, रामगढ़ ताल इन दिनों मुंबई के मरीन ड्राइव सरीखा बन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। ताल के किनारे ही घूमने की विशेष व्यवस्था है। रोजाना सुबह और शाम को टहलने वालों की भीड़ जुटती है। बोट जेट्टी के पास पर्यटकों की भीड़ जुटती है। रामगढ़ ताल के किनारे ही सबसे ऊंचा तिरंगा भी फहरेगा। यहां घूमने के दौरान ऐसा लगाता है, मानो मुंबई के जुहू चौपाटी में घूम रहे हैं।

special story from Gorakhpur after CM yogi Complete three years in UP Government
रामगढ़ ताल में बोटिंग का मजा लेते लोग। - फोटो : Amar Ujala

अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स का मजा
रामगढ़ ताल में रोजाना सैकड़ों लोग नौकायन का आनंद उठा रहे हैं। स्पीड बोट और जेट स्की की भी शुरूआत की गई है। जल्द ही यहां लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे। 45 करोड़ की लागत से वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। योजना वाटर स्पोर्ट्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी तैयार किए जाने की है। कांप्लेक्स का निर्माण जुलाई तक पूरा होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
special story from Gorakhpur after CM yogi Complete three years in UP Government
लाइट एंड साउंड शो। - फोटो : अमर उजाला।

लाइट एंड साउंड शो ने बढ़ाई शाम की रौनक
दिव्य और भव्य गोरखपुर दिखाने वाला 40 मिनट का लाइट एंड साउंड शो शाम को रंगीन बना रहा है। इसमें गोरखपुर के अतीत से लेकर वर्तमान एवं आसपास के जिलों के पर्यटक स्थलों की झलक भी दिखाई देती है। लोक गायिका मालिनी अवस्थी की आवाज में पर्यटन विभाग की ओर से तैयार इस शो में महात्मा बुद्ध, संत कबीर से जुड़े स्थलों का भी जिक्र है।

विज्ञापन
special story from Gorakhpur after CM yogi Complete three years in UP Government
रामगढ़ ताल। - फोटो : अमर उजाला।

तोरणद्वार से और बढ़ी खूबसूरती
नया सवेरा योजना के तहत रामगढ़ ताल के एंट्री प्वाइंट पर 75 लाख की लागत से एक तोरणद्वार बनाया गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़क को फोरलेन बना दिया गया है। करीब एक किलोमीटर लंबे इस पाथ-वे पर ताल की खूबसूरती का आनंद उठाने के साथ ही व्यायाम के लिए ओपन जिम का निर्माण किया गया है। नौकायन केंद्र के आसपास आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस शौचालय बनाए गए हैं। कहा जा रहा है कि इस्तेमाल के बाद शौचालय खुद ही साफ हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed