उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवां के निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी का विवादों से गहरा नाता है। हालांकि आज वह अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आए हैं। बता दें कि जुलाई 2013 में घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर सारा सिंह ने अमनमणि से प्रेम विवाह किया था लेकिन उसका अंत बहुत बुरी हुआ।
आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला...
2 of 5
amanmani tripathi and sara singh
गोरखपुर में रहने वाले पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि की सारा सिंह से पहली मुलाकात लखनऊ में हुई। एक दो मुलाकात के बाद अमनमणि ने सारा से प्यार का इजहार कर दिया था।
3 of 5
amanmani tripathi and sara singh
- फोटो : अमर उजाला
अमरमणि को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह अमनमणि को उससे मिलने से रोक दिया। यहीं हाल सारा के साथ भी था, उसके घरवाले भी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ सारा से जुलाई 2013 में लखनऊ के अलीगंज स्थित एक आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली।
4 of 5
amanmani tripathi and sara singh
9 जुलाई 2015 को संदिग्ध हालत में सारा सिंह की मौत हो गई, इस घटना के दौरान अमनमणि त्रिपाठी अपने कार से उसे लेकर लखनऊ से दिल्ली जा रहा था। इस मामले की जांच अभी भी सीबीआई कर रही है।
5 of 5
विवाह समारोह के दौरान निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि अमनमणि के पिता व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और माता मधु मणि 2003 में लखनऊ में कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद से ही जेल में सजा काट रहे हैं।