फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमी नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों में हड़कंप, तस्वीरों में देखें फसलों का हाल

Thu, 02 Jul 2020 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Jul 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Monsoon: Crop loss after increase in water level of river Ami due to heavy rain
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवा ब्लॉक के दक्षिणाचल में स्थित आमी नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामिणों द्वारा हाल में कराई गई धान की रोपाई की फसल डूब गई है। कुवावल गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है, हरपुर- भीटी मुख्य मार्ग सड़क के दोनों किनारे आमी नदी का पानी लग चुका है।

Monsoon: Crop loss after increase in water level of river Ami due to heavy rain
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि आमी नदी खुदवा नाला होते हुए हरपुर बुदहट थाने के सीमा पर स्थित कुवावल पुल होते हुए गीडा की तरफ निकलती है। हर साल बरसात के समय आमी नदी अपना रौद्र रूप दिखाती है।

Monsoon: Crop loss after increase in water level of river Ami due to heavy rain
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

प्रभावित गांव जैसे कुवावल, खिरीडाड दरघाट, कटाइटिकर, जोगियाकोल, हरदी जैसे गांवों के चारों तरफ पानी से भर जाते हैं। जलस्तर और बढ़ने से हरपुर भीटी मुख्य मार्ग पर पानी चढ़ जाता है। बता दें कि पिछले साल पानी की मात्रा अधिक होने पर लोगों को हरपुर आने के लिए मगहर से गुजरना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon: Crop loss after increase in water level of river Ami due to heavy rain
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

दरघाट निवासी सोमनाथ का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से दो बीघा फसल डूब गई। मानसून की दस्तक देने के बाद पहली बारिश में ही रोपाई की थी। 

विज्ञापन
Monsoon: Crop loss after increase in water level of river Ami due to heavy rain
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

गांव के ही संजय कहते हैं कि चारों तरफ बरसात का पानी जमा होने से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। शंकर का कहना है कि नाव के द्वारा भारी मात्रा में नाविक मछली मारने नदी में आ रहे हैं। वहीं फैक्ट्रियों के दूषित कचरे से नदी में गंदा पानी जमा हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed