फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

59 सालों के बाद आज मकर राशि में एक साथ होंगे छह ग्रह, जानिए किस राशि पर होगा कैसा असर

Tue, 09 Feb 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Feb 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Special Astrological event after 59 years Know effect on all zodiac signs
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

ज्योतिष के लिहाज से आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है। इस दिन ग्रहों का ऐसा संयोग बन रहा है जो 59 साल पहले बना था। छह ग्रह एक ही राशि में एक साथ होंगे। आज रात करीब 8:30 बजे चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, इस राशि में शुक्र, बुध, शनि, गुरु और सूर्य पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में इस दौरान नौ ग्रहों में से छह ग्रह मकर राशि में होने से ग्रहों की युति बनेगी। इससे पहले सन 1962 में यह संयोग बना था।

Special Astrological event after 59 years Know effect on all zodiac signs
ज्योतिष पं. शरद चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार पौराणिक ग्रंथों में इस बात का जिक्र मिलता है। किसी भी राशि में जब पांच या उससे ज्यादा ग्रहों की मौजूदगी होती है तो उससे देश-दुनिया में कई तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। इसके प्रभाव से मौसम बदलने लगेगा। साथ ही लोगों की सेहत पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Special Astrological event after 59 years Know effect on all zodiac signs
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

बताया कि इन छह ग्रहों की दृष्टि उत्तर दिशा में होने से देश की उत्तरी सीमा पर तनाव बढ़ सकता है। प्राकृतिक आपदाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। भूस्खलन और विदेशी शत्रुओं से भी खतरा बना रहेगा। युद्ध की आशंका भी है। यह आंतरिक विद्रोह का भी जनक है। देश में अशांति और अराजकता का माहौल बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस राशि पर कैसा होगा असर

Special Astrological event after 59 years Know effect on all zodiac signs
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस ज्योतिषीय घटना का असर विभिन्न राशियों पर पड़ेगा।

मेष: धार्मिक बने रहेंगे, पूजा-पाठ में मन लगेगा, यात्रा में लाभ होगा, स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा रहेगा, भगवान विष्णु की पूजा करें।
वृषभ: किसी भी तरह का जोखिम न लें, व्यापार ठीक चलेगा, प्रेम मध्यम रहेगा, पीली वस्तुओं का दान करें।
मिथुन : जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, व्यापार अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, भगवान विष्णु की पूजा करें।
कर्क: शत्रु उपद्रव व शमन दोनों संभव, मार्ग में अवरोध आ सकता है, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, बजरंगबली की पूजा करें।
सिंह: भावुकता में कोई निर्णय न लें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेगा, भगवान विष्णु की पूजा करें, पीली वस्तु पास में रखें।
विज्ञापन
Special Astrological event after 59 years Know effect on all zodiac signs
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
कन्या: भौतिक सुख संपदा में वृद्धि, मां के स्वास्थ्य में लाभ, प्रेम और व्यापार ठीक रहेगा, पीली वस्तु का दान करें।
तुला: जो सोचा है उसे कार्य रुप दें, व्यावसायिक लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी, धन आएगा लेकिन जुआ लॉटरी में रकम न लगाएं।
धनु: ऊर्जावान बने रहेंगे लेकिन मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा, सफेद वस्तु का दान करें।
मकर: खर्चे से मन परेशान रहेगा, सर दर्द व नेत्र के रोगों से परेशान रहेंगे, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा, मां काली की पूजा करें।
कुंभ: आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, अच्छा समाचार मिलेगा, यात्रा में लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार ठीक रहेगा, गणेश जी की पूूजा करें।
मीन: अच्छा समय, सिर्फ स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, राजनीतिक लाभ मिलेगा, पीली वस्तु पास रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed