फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जान जोखिम में डालकर परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थी, नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग

Mon, 10 Aug 2020 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Aug 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Social distancing breack in B.Ed entrance exam at gorakhpur
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई। संक्रमण से बचने के लिए तमाम एहतियात के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन बहुत कम किया गया। परीक्षा शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर और शहर में कई जगहों पर जाम लगा। पुलिस इससे दिनभर जूझती रही।

Social distancing breack in B.Ed entrance exam at gorakhpur
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

मंडल के तीन जिलों में बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। गोरखपुर में करीब 17 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी गोरखपुर में गैरहाजिर मिले, जबकि देवरिया में सबसे कम। देवरिया में 90 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुशीनगर में 16 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

Social distancing breack in B.Ed entrance exam at gorakhpur
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में 52 केंद्र बने थे। यहां करीब 25800 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 21330 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 4470 अनुपस्थित रहे। देवरिया में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 2700 छात्र अभ्यर्थी थे। इनमें से 2420 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 280 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे। कुशीनगर में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 2100 अभ्यर्थियों में से 1827 परीक्षा में शामिल हुए, 273 गैरहाजिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social distancing breack in B.Ed entrance exam at gorakhpur
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला।

परीक्षा केंद्रों पर नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग
परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के बाहर अभ्यर्थी और उनके परिजन सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लापरवाह नजर आए। भीड़ की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार होते दिखे। लोग एक दूसरे से सट कर खड़े थे। परीक्षा खत्म होने के बाद भी यही स्थिति रही। जल्दी निकलने के चक्कर में अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की तक हुई। अभ्यर्थियों के एक साथ बाहर आने की वजह से केंद्रों के बाहर घंटों जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Social distancing breack in B.Ed entrance exam at gorakhpur
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला।

प्रवेश परीक्षा में नहीं मिले बुखार के मरीज
कोरोना को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर के इंतजाम किए गए थे। शनिवार की शाम को परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज भी कराया गया था। इसके लिए केंद्रों को अलग से धनराशि दी गई थी। बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीजों को परीक्षा दिलाने के लिए अलग कमरे का इंतजाम हर परीक्षा केंद्र पर किया गया था, लेकिन किसी भी केंद्र पर बुखार और सर्दी जुकाम के मरीज नहीं मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed