फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशीनगर में पुलिस के हाथ से छीनकर भीड़ ने हत्यारे को दी दर्दनाक मौत, कातिल को न बचा पाने वाले एसओ निलंबित

Wed, 09 Sep 2020 09:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पडरौना (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पडरौना (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Sep 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
SO suspended due to murder of accused by mob in Kushinagr murder latest update
गुस्साई भीड़ ने पुलिस से छीनकर आरोपी को मार डाला। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान के रामपुर बंगरा गांव में सोमवार को हुई घटना के मामले में तरयासुजान पुलिस अपने बचने के लिए गढ़ रही कहानी में खुद ही फंस गई। अफसरों को एसओ ने जो कहानी सुनाई थी, उस कहानी को वायरल हुए एक वीडियो ने झुठला दिया। मामले का सच सामने आते ही एसपी ने तरयासुजान एसओ को निलंबित कर दिया।

SO suspended due to murder of accused by mob in Kushinagr murder latest update
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

गौरतलब है कि रामपुर बंगरा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने शिक्षक की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मकान को घेर लिया। ऐसे में आरोपी ने छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, परंतु गुस्साई भीड़ ने पुलिस से छीनकर आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला।

SO suspended due to murder of accused by mob in Kushinagr murder latest update
गुस्साई भीड़ ने पुलिस से छीनकर आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि इस मामले को लेकर एसओ ने जो कहानी वरिष्ठ अफसरों को बताई उसके अनुसार पुलिस ने युवक को आत्मसमर्पण के लिए मना लिया था लेकिन भीड़ ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को पकड़ लिया और पीट पीटकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
SO suspended due to murder of accused by mob in Kushinagr murder latest update
मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला।

दोपहर तक पुलिस इसी लाइन पर चल भी रही थी। लेकिन बाद में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें साफ-साफ दिख रहा था कि आरोपी को पुलिस कर्मियों ने सुरक्षित पकड़ लिया था। परंतु इसके बाद भीड़ ने पुलिस कर्मियों के हाथ से आरोपी को छीन लिया और पीट पीटकर मार डाला। मामला सामने आते ही एसपी ने एसओ को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
SO suspended due to murder of accused by mob in Kushinagr murder latest update
बाएं हत्यारोपी को पीटती भीड़, दाएं भीड़ और इनसेट में हत्यारा मृतक आर्यमन। - फोटो : अमर उजाला।

इस संबंध में एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की छानबीन के दौरान एक वीडियो प्रकाश में आया जिसमें यह स्पष्ट हो रहा है कि एसओ तरयासुजान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर थे और अभियुक्त को अपनी अभिरक्षा में ले चुके थे। इसके बावजूद वे उसकी सुरक्षा नहीं कर सके। इसके लिए एसओ को उत्तरदाई मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जांचकर कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed