{"_id":"5f57bbc68ebc3e54e70491a1","slug":"uttarakhand-kashipur-honor-killing-case-love-couple-dead-body-buried-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड ऑनर किलिंग: नाजिया और राशिद को मौत भी नहीं कर पाई जुदा, अगल-बगल दफनाए गए दोनों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उत्तराखंड ऑनर किलिंग: नाजिया और राशिद को मौत भी नहीं कर पाई जुदा, अगल-बगल दफनाए गए दोनों के शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के काशीपुर में पिता और भाई की क्रूरता का शिकार हुई नाजिया को भले ही जिंदगी में लंबे समय तक प्रेमी का साथ न मिल पाया हो लेकिन मरने के बाद दोनों को अगल-बगल दफनाया गया। दोनों के जनाजे अल्ली खां स्थित रहमतशाह बाबा के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किए गए।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बेटी के हत्यारोपी मुजम्मिल का परिवार करीब 10 साल पहले शरीफनगर (ठाकुरद्वारा) से आकर काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां में बसा था। उसकी ससुराल भी इसी मोहल्ले में है। उसने काशीपुर में खेती की जमीन लेकर काश्तकारी शुरू की। मुजम्मिल के घर से एक गली के फासले पर कमरूद्दीन का परिवार रहता है। परिवार में तलाकशुदा बेटी समेत एक पुत्री और पांच पुत्र हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के नाते दोनों परिवारों के बीच खूब मेलजोल था। स्कूल टाइम से ही नाजिया और राशिद एक-दूसरे के करीब आ गए थे। तीन साल पहले राशिद रोजगार के सिलसिले में सऊदी चला गया था लेकिन नाजिया से उसका संपर्क बना रहा। लॉकडाउन से पहले राशिद अपने घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वह बाजपुर रोड पर टायर के शोरूम में काम करने लगा। इसी दौरान नाजिया के भाई मोहसिन से दोस्ती के बहाने राशिद का नाजिया के घर आना-जाना बढ़ गया। अप्रैल में दोनों घर से फरार हो गए। तभी से नाजिया के पिता और भाई ने दोनों की हत्या करने का मंसूबा पाल लिया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नाजिया के परिजनों ने उसके राशिद के साथ भागने पर राशिद के खिलाफ रिपोर्ट तक नहीं की और इसे लेकर पूरी तरह से चुप्पी साध गए। काफी इंतजार करने के बाद भी जब प्रेमी युगल नहीं लौटा तो नाजिया के पिता ने दूसरी चाल चली और सब कुछ भुला देने की बात कहकर नाजिया और राशिद को वापस बुलाकर सोमवार की रात को सुनियोजित साजिश के तहत दोनों की हत्या कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।