उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण बूथों पर शुक्रवार को उत्साह का माहौल था। पहली बार फ्रंटलाइन वर्करों (जिला व पुलिस प्रशासन, राजस्व व नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी) के लिए टीकाकरण आयोजित किया गया। अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर बूथों पर पहुंचे और वैक्सीन लगवाई। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील भी की कि बगैर डर के अपनी बारी आने पर टीकाकरण करवाएं।
{"_id":"601cf1df8ebc3ebb642ebb23","slug":"second-phase-corona-vaccination-started-in-gorakhpur-from-front-line-workers-vaccination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में अधिकारियों ने लगवाया टीका, तस्वीरों में देखें खिल उठे इनके चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में अधिकारियों ने लगवाया टीका, तस्वीरों में देखें खिल उठे इनके चेहरे
Fri, 05 Feb 2021 09:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Feb 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का टीका लगवाते एडीजी दावा शेरपा।
- फोटो : अमर उजाला।
किसी को नहीं हुई कोई दिक्कत
एडीजी जोन दावा शेरपा ने कहा कि वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए। इससे हम कोरोना की रोकथाम कर सकेंगे। अभी तक जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई है। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद संबंधित बूथ पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं।

कोरोना का टीका लगवाते आईजी राजेश डी मोदक।
- फोटो : अमर उजाला।
पूरी तरह से सुरक्षित है टीका
आइजी रेंज राजेश डी. मोदक ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने टीकाकरण के पहले भी कोरोना से जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीका लगवाने के बाद अपनी भूमिका का और अच्छी तरह निर्वाह कर सकेंगे। सभी पुलिस वाले इसे जरूर लगवाएंगे। यह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

टीका लगवाते कमिश्नर जयंत नार्लिकर।
- फोटो : अमर उजाला।
बारी आने पर जरूर लगवाएं टीका
कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने कहा कि सभी को अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाना चाहिए। 28वें दिन दूसरा डोज लेना चाहिए। वैक्सीन के बारे में किसी भी नकारात्मक विचार से दूर रहें। हम सभी ने टीका लगवाकर यह संदेश दिया है कि यह पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है।

कोरोना का टीका लगवाते डीएम के. विजेंद्र पांडियन।
- फोटो : अमर उजाला।
लंबे समय से था वैक्सीन का इंतजार
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि वैक्सीन का लंबे समय से इंतजार था। एक साल से हम लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। जिले में 350 से अधिक लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। वैक्सीन से इसकी रोकथाम में मदद मिलेगी। यह पूरी तरह सुरक्षित है।