संत मोरारी बापू शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पहुंचकर बाबा गोरखनाथ के दर्शन पूजन किए। दिव्य ज्योति के दर्शन भी किए। इसके बाद मंदिर से जुड़े संत-महात्माओं से मुलाकात की।
2 of 5
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे संत मोरारी बापू।
- फोटो : अमर उजाला।
विशेष विमान से गोरखपुर पहुंचने पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने मोरारी बापू का स्वागत किया। मोरारी बापू सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर प्रबंधन से जुड़े द्वारिका तिवारी और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
3 of 5
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे संत मोरारी बापू।
- फोटो : अमर उजाला।
मोरारी बापू ने मुख्य मंदिर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने खिचड़ी मेले का भी आनंद लिया।
4 of 5
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे संत मोरारी बापू।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में कुछ वक्त गुजारने के बाद मोरारी बापू गीता वाटिका पहुंचे। उन्होंने वहां मंदिर, वाटिका और श्री राधा बाबा के समाधि स्थल का दर्शन किए।
5 of 5
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे संत मोरारी बापू।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कल यानी 23 जनवरी से 31 जनवरी तक भगवान बुद्ध की महा परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में मोरारी बापू की रामकथा का आयोजन होगा। कुशीनगर में इसकी तैयारी बड़े स्तर पर की गई है। इस पर्यटन स्थली पर पहली बार आयोजित हो रही बापू की रामकथा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए केवल 500 श्रोताओं को आमंत्रित किया गया है। बापू की यह 854 कथा है।