फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोध: कोरोना संक्रमितों के इलाज में जरूरी नहीं है रेमडेसिविर, आईएमए ने डॉक्टरों को दी सलाह

Sat, 24 Apr 2021 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Apr 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
Remadecivir is not necessary in treatment of corona infections
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक माने जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन पर सवाल खड़े हो गए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने इस इंजेक्शन को कोरोना के इलाज में गैरजरूरी करार दिया है। साथ ही अपील की है कि डॉक्टर इस दवा को आंख मूंद कर न लिखें।



 

Remadecivir is not necessary in treatment of corona infections
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन - फोटो : सोशल मीडिया

आईएमए के जिला सचिव डॉ. वीएन अग्रवाल ने इसे लेकर शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की। आईएमए के सभी सदस्यों से उन्होंने कहा है कि कोरोना के इलाज के दौरान डॉक्टर धड़ल्ले से रेमडेसिविर इंजेक्शन का परामर्श दे रहे हैं। यह दवा कहीं से भी प्रमाणित नहीं है।

Remadecivir is not necessary in treatment of corona infections
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

इसको लेकर जो रिसर्च हुए हैं उनके कोई ठोस परिणाम भी नहीं आए हैं। इसके बाद भी जबरदस्त तरीके से रेमडेसिविर इंजेक्शन मरीजों के लिए लिखी जा रही है। इसकी वजह से इंजेक्शन की डिमांड शहर में अचानक बढ़ गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Remadecivir is not necessary in treatment of corona infections
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

सभी मरीजों के लिए नहीं होता है दवा का प्रयोग
डॉ. वीएन अग्रवाल ने बताया कि इस दवा के प्रयोग के विशेष दिशानिर्देश हैं। सभी मरीजों के लिए इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है। यह दवा काफी महंगी है। बाजार में आसानी से मिल भी नहीं रही है। इसके बावजूद डॉक्टर इसे लिख रहे हैं। इसकी वजह से तीमारदार इंजेक्शन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Remadecivir is not necessary in treatment of corona infections
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
बिना जरूरी न लिखें इंजेक्शन  
डॉ. वीएन अग्रवाल ने आईएमए के सदस्यों से अपील की है। कहा है कि बिना जरूरत के डॉक्टरों को इस इंजेक्शन का परामर्श नहीं देना चाहिए। यह सलाह सचिव के साथ ही बतौर चेस्ट फिजीशियन भी दे रहा हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed