{"_id":"5ecbc3798e20d44a6142475b","slug":"record-migrant-special-train-reach-gorakhpur-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0: गोरखपुर स्टेशन पर बना रिकॉर्ड, एक दिन में आईं 22 श्रमिक स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0: गोरखपुर स्टेशन पर बना रिकॉर्ड, एक दिन में आईं 22 श्रमिक स्पेशल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में गोरखपुर जंक्शन पर एक नया रिकॉर्ड बना है। एक दिन में यहां 22 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं हैं और अब तक 194 ट्रेनों से 2,08,991 प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं। देश भर में इतनी ट्रेनें और यात्री कहीं नहीं आए। न तो कहीं अफरा-तफरी मची और न ही हंगामा। सभी यात्रियों को सकुशल उतार कर गंतव्य तक भेजा गया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 24 मई तक पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों के विभिन्न स्टेशनों पर 614 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आई हैं, जिनसे 6,84,314 प्रवासी श्रमिक आए।
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
इसी प्रकार गोरखपुर में 194 ट्रेनों से 2,08,991 प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं, जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड है। 24 मई को 22 ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन पर आईं और यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ट्रेनों से उतारकर थर्मल स्क्रींनिग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ मंडल में आईं 345 ट्रेनें
एनईआर में सबसे ज्यादा लखनऊ मंडल में श्रमिक स्पेशल आईं हैं। गोरखपुर के साथ ही बस्ती, गोंडा, सीतापुर ,लखनऊ जं. एवं बलरामपुर स्टेशन पर 24 मई तक देश के विभिन्न भागों से 345 श्रमिक स्पेशल आईं और 4,03,203 प्रवासी श्रमिक आए।
विज्ञापन
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी मंडल के मंडुवाडीह, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर सिटी, बलिया, सीवान, छपरा, छपरा ग्रामीण, देवरिया सदर स्टेशन पर 248 श्रमिक स्पेशल से 2,53,084 प्रवासी श्रमिक और इज्जतनगर मंडल के कासगंज, कन्नौज, लालकुआं, फर्रूखाबाद, काठगोदाम स्टेशन पर 21 ट्रेनों से 28,027 प्रवासी श्रमिक लाए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।