बिंदु ने जो किया है, भगवान भी उसे माफ नहीं करेंगे। उसे बच्चियों को नहीं मारना चाहिए था। पता नहीं कैसे मार डाली, उसका कलेजा भी नहीं कांपा। इसी रास्ते रोजाना बच्चियां जाती थीं।
2 of 10
gorakhpur murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब यहां के बच्चे भी खोजते हैं कि शीतल और नैना कहां गईं। अपने साथ एक और मां की गोद को भी सूना कर दिया। ठीक हुआ कि वह अब इस दुनिया में नहीं है वरना यह कलंक झेली नहीं पाती।
3 of 10
Gorakhpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ इलाके के पार्वतीपुरम मोहल्ले में मासूम बेटी और भतीजी की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदने वाली बिंदु की मौत के बाद ऐसी ही चर्चा हो रही है। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे मोहल्ले में एक गुमटी के पास बैठीं महिलाएं बिंदु और उसके घरवालों के बारे में जिक्र कर रही थीं।
4 of 10
Gorakhpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
शोभा ने कहा कि बिंदु और उसका परिवार मोहल्ले के लोगों से कम ही मतलब रखते हैं। रोज शाम को बच्चों को इसी रास्ते वह ले जाती थी। कभी किसी से बात नहीं करती थी, पर घर में उसके झगड़े और चिल्लाने से पूरा मोहल्ला परेशान था। बगल में बैठीं देवी ने कहा- स्कूल से आने के बाद बच्चे दोनों मासूम शीतल और नैना के बारे में पूछते हैं।
5 of 10
Gorakhpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
सही कहें तो इस घटना से हर कोई डर गया है। अब किस पर कोई भरोसा करें। कुछ पल के लिए बच्चे घर से दूर जा रहे हैं तो लोग उन्हें खोजना शुरू कर दे रहे हैं। पास में बैठी महिलाएं बिंदु को कोसने लगीं। बिंदू के घर जाने वाले रास्ते पर एक पेड़ के किनारे तीन-चार लोग खड़े थे। रमेश ने कहा कि खुद तो चली गई, दो मासूमों को भी ले गई। पता नहीं, क्या सनक सवार था उस पर।