संसद द्वारा जारी विभिन्न मानकों पर सांसदों की रैंकिंग में अभिनेता और गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद रवि किशन को देश में 24वां और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सांसद ने क्या कहा...
उत्तर प्रदेश के सांसद नंबर वन बने रवि किशन, बोले- 'जनता के लिए जान हाजिर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद रवि किशन ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के विकास और यहां की समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहता हूं। गोरखपुर की जनता की सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता है। गोरखपुर में विकास के नए आयाम स्थापित हो इसके लिए मैंने संसद में हमेशा यहां की जरूरतों और समस्याओं को मुद्दा उठाया है। चाहे गोरखपुर मत्स्य विश्वविद्यालय की मांग हो, दूरदर्शन के उत्थान की बात हो, रेल के विकास से संबंधित हो या सड़कों के निर्माण की बात हो।
सांसद ने कहा कि मैंने सिर्फ संसदीय क्षेत्र ही नहीं अपितु देश की समस्याओं पर भी सबका ध्यान आकर्षित कराया है। ड्रग की लत से बर्बाद हो रहे युवकों की बात हो या नारी शोषण की बात हो। उन्होंने कहा कि ड्रग के खिलाफ मैंने अकेले संसद में आवाज उठाई है।
उन्होंने कहा देश में भारी संख्या में बोली जाने वाली भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा भी संसद में उठाया। ऐसे ही भविष्य में भी देशहित और समाजहित में सदैव बोलता रहूंगा।
बता दें कि संसद में ड्रग्स का मुद्दा उठाने पर सांसद रवि किशन के हाथ से कई फिल्मी प्रोजेक्ट निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि वह देशहित में संसदिय क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे की मुद्दा संसद में रखते रहेंगे। जनता की सेवा करना हमारा कर्तव्य है और जनता के लिए जान भी हाजिर है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।