फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: ट्रिपल मर्डर के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, पिस्टल छीनकर भागने की थी कोशिश

Tue, 26 Apr 2022 05:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Apr 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
Police shot the accused of triple murder in Gorakhpur
पुलिस की गोली से घायल हुआ कातिल। - फोटो : twitter- @bjpanoop

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के रायगंज में तीन हत्या करने के आरोपी आलोक पासवान को मंगलवार सुबह तीन बजे पुलिस मुठभेड़ में गोली लग गई। पुलिस आलोक को लेकर हत्या में इस्तेमाल बांका बरामद करने के लिए रायगंज गांव में गई थी। इसी दौरान उसने इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। पीछे पुलिस दौड़ी तो उसने पिस्टल तान दिया। जवाबी कार्रवाई में आलोक के दाहिने पैर में गोली लग गई। घुटना बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। पुलिस कस्टडी में आलोक का उपचार चल रहा। उधर, पुलिस ने बांका बरामद कर लिया है।


 

Police shot the accused of triple murder in Gorakhpur
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज में सोमवार रात एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार (बांका) से वार करके हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद थाने पहुंचा और पुलिस को तीन लोगों की हत्या करने की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बांका बरामद किया है। आरोपी ने एकतरफा प्रेम में वारदात करना स्वीकार भी लिया है।  
 

Police shot the accused of triple murder in Gorakhpur
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद (45) विदेश में रहते थे। चार महीने पहल घर आए और गांव से एक किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर मकान बनवाया। यहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी 27 अप्रैल को होनी है। सोमवार रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम था। गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी संजू (38) बेटी प्रीति (20) के साथ पैदल ही जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आलोक ने प्रीति को देखते ही प्यार का इजहार कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police shot the accused of triple murder in Gorakhpur
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

प्रीति के इनकार करते ही आलोक ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि उसका सिर बीच से फट गया। यह देख पिता गामा और मां संजू दौड़े, तो सिरफिरे ने उनके भी सिर पर हमला कर दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सुनसान जगह पर वारदात होते किसी ने नहीं देखी। थोड़ी देर बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी।

 

विज्ञापन
Police shot the accused of triple murder in Gorakhpur
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने गांव के प्रधान सुग्रीव से संपर्क किया और मौके पर फोर्स रवाना हुई। वहीं, सूचना पाते ही एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे. रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स लगा दी गई है। मृतक गामा के भतीजे केशव ने आलोक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने के आरोपित आलोक को लेकर पुलिस आला कत्ल बरामद करने गई थी। इस दौरान उसने पुलिस का असलहा छीन लिया और तान दिया था। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया। पैर में गोली लगने से घायल आलोक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed