फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested two thief in gorakhpur

गोरखपुर: दर्जनों घरों पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, एक साथ नौ घटना का हो गया पर्दाफाश

Wed, 23 Jun 2021 06:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Jun 2021 06:51 PM IST
सार

घरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, रामगढ़ताल पुलिस ने सोने, चांदी के जेवर, लैपटॉप, टीवी समेत घरेलू सामान बरामद किए।

विज्ञापन
Police arrested two thief in gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में घरों में सुनसान पाकर चोरी कर जेवर, सामान उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से सोने, चांदी के जेवर, नकदी, टीवी, लैपटॉप समेत भारी मात्रा में घरेलू सामान को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


दोनों के 9 घटनाओं में शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस इनके फरार साथियों की भी तलाश कर रही है। दोनों को पुलिस ने दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल इलाके के रानीबाग निवासी रवि निषाद और महुईसुधरपुर निवासी करन साहनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार की रात इंस्पेक्टर रामगढ़ताल जेएन सिंह, एसआई अक्षय मिश्रा और अपने हमराही फोर्स के साथ गश्त पर थे। इस दौरान डोमवां ढाले के पास बंधे पर संदिग्धों के होने की जानकारी मुखबिर से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और संदिग्ध हालत में बैठे दो युवक को देखकर बुलाया। मगर पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो बाइक, एक लैपटाप, मिक्सर, तीन गैस सिलिंडर, दो एलईडी टीवी, 10 मोबाइल, हीटर, कपड़े,एक सूट, सवा किलो चांदी सफेद व करीब 140 ग्राम सोना सहित 1400 रूपया नगद बरामद किए हैं।


गला दिए थे सोने-चांदी
आरोपियों ने सोने-चांदी को गला दिया था। मंगलवार की रात इसी जेवर को यह सब बेचने के फिराक में थे कि पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। पुलिस ने पकड़ने के बाद सख्ती से पूछताछ किया जिसके बाद इनके निशानदेही पर अन्य सामानों को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed