फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के पिता के निधन पर गोरखनाथ मंदिर में मनाया गया शोक, ऐसे दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 22 Apr 2020 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Apr 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Mourning observed in Gorakhnath temple on death of CM Yogi adityanath father
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में गोरक्षपीठाधीश्वर व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिता आनंद सिंह बिष्ट की लंबी बीमारी के बाद दिल्ली एम्स में निधन सोमवार को निधन हो गया। यह सूचना मिलते के बाद मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

Mourning observed in Gorakhnath temple on death of CM Yogi adityanath father
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
इसमें कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने शोक संदेश पढ़कर उपस्थित सभी नाथ संप्रदाय के योगी, साधु, संत, धर्माचार्य एवं कर्मचारियों को सुनाया और दो मिनट का मौन रखा गया। द्वारिका तिवारी ने बताया कि दिसंबर 1994 में महाराज जी (सीएम योगी) के पिता गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में पधारे थे। उस समय हम सभी लोगों से उनकी भेंट मुलाकात हुई थी।
Mourning observed in Gorakhnath temple on death of CM Yogi adityanath father
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि वे एक धैर्यवान, सरल एवं मृदुभाषी तथा स्पष्टवादी स्वभाव के थे। उनका कहना था कि हमारे पूरे परिवार का यह सौभाग्य है कि गोरक्षपीठ, गोरखनाथ मन्दिर, गोरखपुर में कार्य करने का अवसर मिल रहा है। भगवान गोरखनाथ से उन्होंने प्रार्थना भी किया था कि वह अपने इस महान संकल्प में संन्यासी के रूप में सफल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mourning observed in Gorakhnath temple on death of CM Yogi adityanath father
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे। हम लोग बराबर उनके स्वास्थ्य के बारें में जानकारी लेते रहते थे  लेकिन हमें नहीं पता था कि उनका अचानक निधन हो जाएगा। महायोगी गोरखनाथ से मंदिर परिवार यह प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस महान दुख की घड़ी में दुख को सहन करने की शक्ति दें तथा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
विज्ञापन
Mourning observed in Gorakhnath temple on death of CM Yogi adityanath father
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता - फोटो : amar ujala
इस शोक सभा में श्री गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, योगी धर्मेन्द्रनाथ, योगी सूरजनाथ, योगी दिनेशनाथ, विरेंद्र सिंह, दिव्य कुमार सिंह, विनय गौतम, आनंद गुप्ता, दुर्गेश बजाज, जय प्रकाश सिंह, गणेश खजांची, परदेशीराम आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed