फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: खुद को कमरे में बंद कर मां बोली आग लगा लूंगी, बेटी ने निकाला चाकू...अफसरों के होश उड़े

Sun, 09 Feb 2020 09:52 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 09 Feb 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter threatened to commit suicide for Resist pipeline iN Gorakhpur
पाइपलाइन बिछाने के बाद लोगों ने दिया धन्यवाद। - फोटो : अमर उजाला

पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने को लेकर घासीकटरा में शुक्रवार दोपहर तीन घंटे से अधिक समय तक जमकर हंगामा हुआ। पाइपलाइन का विरोध कर रही एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगाने की धमकी देनी शुरू कर दी तो उसकी बेटी ने चाकू निकालकर खुद के साथ ही तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम पर वार करने की धमकी दे डाली। स्थिति बिगड़ती देख एक बार टीम मौके से भाग खड़ी हुई। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस वालों के साथ पहुंचे सदर तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने काफी मशक्कत के बाद मां-बेटी को शांत कराया। जैसे ही दोनों बंद कमरे से बाहर आईं पुलिस ने उन्हें काबू में कर लिया और थाने ले गई। इसके बाद आनन-फानन में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ जो देर शाम तक पूरा हो गया।

Mother and daughter threatened to commit suicide for Resist pipeline iN Gorakhpur
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जल निगम के अफसरों से की बात। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक घासीकटरा में गुलशन खातून पिछले तीन सालों से पीने का पाइपलाइन बिछाने के लिए 10 से अधिक तहसील दिवस के साथ ही जल निगम और जिला प्रशासन के अफसरों से शिकायत कर चुकी थी। मोहल्ले की ही महिला रजिया और उसके  परिवार वाले पाइपलाइन नहीं बिछने दे रहे थे। यही नहीं रजिया ने मोहल्ले के ही सात-आठ लोगों के घरों के सामने सीवर का पानी खोल रखा था। तंग आकर  बृहस्पतिवार को मोहल्ले के करीब 50 लोग इसकी शिकायत लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल के पास पहुंचे थे। उनका कहना था कि पाइपलाइन बिछाने का विरोध करने के साथ ही रजिया ने बहुत से लोगों को परेशान कर रखा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जब जल निगम के अफसरों से बात की तो उन्होंने भी विरोध की बात स्वीकारी। इसपर उन्होंने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जल निगम और पुलिस की टीम को वहां पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कराने को भेजा।
Mother and daughter threatened to commit suicide for Resist pipeline iN Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला

टीम जैसे ही मौके पर पहुंची रजिया और उसकी बेटी समन ने विरोध शुरू कर दिया और टीम से भिड़ गईं। टीम के सदस्यों ने सख्ती शुरू की तो दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। मां ने केरोसिन की बोतल उठा ली तो बेटी ने बड़ा सा चाकू  निकाल लिया। सूचना पाकर मौके पर फोर्स और बढ़ाई गई। सदर तहसीलदार भी पहुंचे। काफी देर तक तहसीलदार और पुलिस ने दोनों को बातों में उलझाए रखा। जैसे ही वे कमरे से बाहर निकलीं, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर तिवारीपुर थाने भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and daughter threatened to commit suicide for Resist pipeline iN Gorakhpur
मोहल्ले वालों ने खुशी मनाई। - फोटो : अमर उजाला

टीम पर हमला, पति-पत्नी और बेटी जेल भेजे गए
तीन घंटे से अधिक समय तक हंगामा काटने वाली रजिया, उसके पति मेराज और बेटी समन पर सरकारी कर्मचारी पर हमला, धमकी और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। यह पहला मौका नहीं है जब मां-बेटी, सरकारी कर्मचारियों और अफसरों से भिड़ गई हों। तीन साल के बीच में कई बार जल निगम के इंजीनियर और कर्मचारी, पाइपलाइन बिछाने पहुंचे मगर हर बार उन्हें विरोध झेलना पड़ा था। कई बार तो पुलिस भी पहुंची थी मगर उन्हें भी पीछे हटना पड़ा। एसओ तिवारीपुर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Mother and daughter threatened to commit suicide for Resist pipeline iN Gorakhpur
पुलिस की मौजबदगी में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले वालों ने खुशी मनाई
भारी विरोध के बाद भी शुक्रवार को जब पाइपलाइन बिछने के साथ ही सीवर वाली नाली बंद कर दी गई तो मोहल्ले वालों ने खुशी जताई। उन्होंने सदर तहसीलदार डॉ संजीव दीक्षित और पुलिस टीम के प्रति भी आभार व्यक्त किया। मोहल्ले वालों का कहना था कि रजिया ने गुलशन की पाइप लाइन तो रोक ही रखी थी कई लोगों के घरों के सामने गंदा पानी भी गिरा रही थी।  

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि तीन साल से पीने के पानी की पाइपलाइन नहीं बिछ पा रही थी। मोहल्ले की ही एक महिला और उसकी बेटी हमेशा विरोध करती थीं। मौके पर तहसील के अफसरों और पुलिस की टीम भेजी थी। दोनों ने फिर विरोध शुरू कर दिया था। खुद को कमरे में बंद कर आग लगाने और चाकू से हमला करने की धमकी दे रहे थे। सूझबूझ से पहले किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पाइपलाइन बिछा दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed