{"_id":"5f00088f8ebc3e42c31750aa","slug":"heavy-rain-will-start-after-monsoon-coming-in-gorakhpur-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: आज हो सकती है झमाझम बारिश, उमस से मिलेगी लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: आज हो सकती है झमाझम बारिश, उमस से मिलेगी लोगों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में शनिवार को उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद है। चक्रवाती हवा, कम दबाव का क्षेत्र और टर्फ लाइन की वजह से शनिवार और रविवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी बनी हुई है। शुक्रवार को हीट इंडेक्स 44 डिग्री के आसपास था। इसकी वजह से गर्मी महसूस होती रही। हालांकि देर रात गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई लेकिन शनिवार सुबह लोगों को उमस ने परेशान कर दिया है।
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
ऐसे में शनिवार को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। एक टर्फ लाइन पूर्वी उत्तरप्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए कर्नाटक की ओर से जा रही है। वहीं पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। साथ ही पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gorakhnath temple
- फोटो : आनंद चौधरी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इन सब सिस्टम की वजह से शनिवार और रविवार को गोरखपुर जिले के करीब 75 प्रतिशत भूभाग पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं गोरखपुर जिले के सहजनवा ब्लॉक के दक्षिणांचल में स्थित आमी नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामिणों द्वारा हाल में कराई गई धान की रोपाई की फसल डूब गई है। कुवावल गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है, हरपुर- भीटी मुख्य मार्ग सड़क के दोनों किनारे आमी नदी का पानी लग चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।