{"_id":"617c08ccee0b1253dc48cc19","slug":"meerut-wrestlers-dominate-first-day-of-senior-state-wrestling-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप: महिला वर्ग में मेरठ की पहलवानों का दबदबा, कल हौसला बढ़ाएंगी साक्षी मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप: महिला वर्ग में मेरठ की पहलवानों का दबदबा, कल हौसला बढ़ाएंगी साक्षी मलिक
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने किया उद्घाटन, सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के महिला और पुरूष वर्ग के मुकाबलों में मेरठ का पलड़ा भारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर में शहीद रवींद्र सिंह और भारत भीम जर्नादन सिंह की स्मृति में उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। तत्पश्चात महिला और पुरूष वर्ग में पहलवानों के बीच जमकर जोर आजमाईश हुई। चुस्ती, तकनीक और फूर्ति के दमपर पर मेरठ के पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में विरोधियों को धूल चटाकर बाजी मारी है।
महिलाओं के फ्री स्टाइल वर्ग के 50 किलो मथुरा की नीलम ने मेरठ की शीतल, 53 किलोभार वर्ग में मेरठ की दीक्षा ने मथुरा की स्वाति और 57 किलोभार वर्ग में मथुरा की अर्चग ने उत्तर प्रदेश पुलिस की साक्षी को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया है। 55 किलोभार वर्ग में मेरठ की इंदु ने बागपत की रिशु, 59 किलो में वाराणसी की पूजा ने मेरठ की बबिता, 62 किलो में गाजीपुर की फ्रीडम ने बागपत की स्वेता, 68 किलो में मेरठ की रजनी ने मिर्जापुर की हर्षिता, 72 किलो में मेरठ की मनु तोमर ने नंदिनी नगर की प्रियंका, 76 किलो में मेरठ की वर्षा ने मिर्जापुर की वसुंधरा को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया है। पुरूष वर्ग के ग्रीको रोमन स्टाइल के 55 किलोभार वर्ग में नंदिनीनगर के अनुप ने गोरखपुर के विकास और 61 किलो भार वर्ग में गोंडा के संदीप ने बागपत के विवश को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 79 किलो फ्री स्टाइल में बुलंदशहर के राजेश ने एनईआर के भगत को पराजित कर अव्वल रहे।
जिस घर में स्वस्थ काया, वही परिवार आज सबसे सुखी- बृजभूषण
मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जिस परिवार में स्वस्थ काया और घर में माया है, वही परिवार आज सबसे सुखी है । इसीलिए आप सभी लोग सबसे पहले अपने शरीर पर ध्यान दें। जिन्होंने ध्यान दिया आज इस भयावह कोरोना वायरस की महामारी भी उन्हें छू कर चली गई। इस मौके पर आयोजन सचिव आदित्य प्रताप सिंह आगू और सावन सिंह ने मुख्य अतिथि को गदा भेंट किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह हरीश ने अतिथियों का स्वागत किया। सहजनवां विधायक शीतल पांडेय ने दिवंगत रवींद्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृत्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, चंद्रविजय सिंह, हरेराम यादव, राजमणि पांडेय, पूर्व विधायक शीतल पांडेय, बजरंग बहादुर सिंह विधायक, विश्वकर्मा द्विवेदी, भानु प्रताप सिंह, सत्य पाल पाल, मनीष सिंह, माया शंकर शुक्ला, रंजन सिंह जुगनू, सरवन सिंह इंजीनियर, प्रभाकर सिंह, रणविजय शाही, सोनू चंद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 5
साक्षी मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
पहलवानों का हौसला बढ़ाएंगी साक्षी मलिक
सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक पहलवानों का हौसला बढ़ाएगी। सुबह वो सबसे पहले प्रतियोगिता के आयोजन सचिव आदित्य सिंह आगू के बेतियाहाता स्थित आवास पर जाएंगी। तत्पश्चात शहीद रवींद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज को प्रस्थान करेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।