यूपी के महराजगंज जिले के सदर ब्लाक के वनटांगिया गांव बरगदवा राजा के रहने वाले किसान रामगुलाब इन दिनों सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री से आनलाइन संवाद के बाद वह 'विशेष किसान' हो चुके हैं। गांव ही नहीं आसपास के गांव में भी उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है।
पीएम मोदी से संवाद के बाद खेत में पसीना बहा रहा ये किसान, बोला- 'बहुत गर्व हो रहा है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को वह कलेक्ट्रेट परिसर से जाने के बाद गांव में पहुंचे तो परिवार समेत गांव के लोगों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। मेहनत पर भरोसा रखने वाले किसान रामगुलाब हर रोज की तरह शनिवार को भी खेतों में पसीना बहाते नजर आए। प्रधानमंत्री द्वारा हौसला बढ़ाने का नतीजा साफ दिखा।
शनिवार को रामगुलाब अपने घर पर परिवार के साथ बातचीत के बाद सीधे खेत की ओर निकल पड़े। खेत में आलू, मटर, टमाटर एवं गेहूं की फसल अच्छी है। साथ ही शंकरकंद की खेती भी ठीक ढंग से कराए हैं। गांव के तमाम किसानों को साथ लेकर शंकरकंद की खेती को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।
खेत में काम करने के दौरान रामगुलाब ने बताया कि खेती से मेरी जिंदगी ही बदल गई। इतने छोटे किसान को बड़ा सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात होती है। प्रधानमंत्री वन ग्राम का नाम जान गए, यह सभी ग्रामवासियों के लिए फक्र की बात है। पीएम से बात करने के दौरान मिलने वाली खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
वन ग्राम को मिली पहचान
किसान रामगुलाब की पत्नी धूपा देवी कहती हैं कि प्रधानमंत्री ने वन ग्राम का सम्मान बढ़ाया है। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे परिवार के सदस्य से पीएम मोदी बात करेंगे। जिस खेती को लोग घाटे का सौदा समझते हैं, वहीं खेती मेरे परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। आज वन ग्राम को एक नई पहचान मिली है।