फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: गोरखपुर में गूंजा देशभक्ति का तराना, डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा; VIDEO

Sat, 12 Aug 2023 06:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Aug 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam dance competition gorakhpur
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की मुहिम ''''मां तुझे प्रणाम'''' की शुरुआत शनिवार को नगर निगम सभागार में स्कूलों के बच्चों की समूह नृत्य प्रतियोगिता के साथ हुई। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को देशभक्ति मय बना दिया। सबसे बेहतर प्रस्तुति देने वाली आरपीएम एकेडमी, ग्रीन सिटी की टीम विजेता बनी। जबकि दूसरे स्थान पर स्टेपिंग स्टोन, सूर्यकुंड और तीसरे स्थान पर बेला पब्लिक स्कूल, दाउदपुर की टीम रही।


maa tujhe pranam dance competition gorakhpur
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला।
प्रतियोगिता की पहली प्रस्तुति एसएस एकेडमी विजय चौक के नन्नें-मुन्हें बच्चों ने दी। बच्चों ने ''''कंधों से कंधे मिलते हैं, कदमों से कदम मिलते हैं'''' प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीकृष्णा एकेडमी के विद्यार्थियों ने ''''देश मेरे-देश मेरे- मेरी जान है तू'''' गीत पर दमदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। बेला पब्लिक स्कूल दाउदपुर के विद्यार्थियों ने ''''आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड ...'''' पर प्रस्तुति देकर लोगों को भावविभोर कर दिया। राम नारायण लाल कन्या इंटर कॉलेज के छात्राओं ने ''''मेरे देश का तिरंगा'''' गाने पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

आरपीएम एकेडमी, ग्रीन सिटी की 18 छात्राओं की टीम ने ''''वंदे मातरम्'''' गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर देशभक्ति का माहौल बना दिया। नवल्स नेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने मां काली तांडव की प्रस्तुति से शक्ति का प्रदर्शन किया। इसे प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। राजकीय अयोध्या दास कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ''''देश रंगीला-रंगीला, देश मेरा रंगीला'''' गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस की छात्राओं ने हारमोनियम और ढोलक की थाप पर ''''हिमायल का छत्र चरणों में नदिया'''' गीत की प्रस्तुति दी।

maa tujhe pranam dance competition gorakhpur
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतियोगिता की अंतिम प्रस्तुति ''''ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का'''' गीत पर केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स की छात्राओं ने दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना अरुंधति त्रिपाठी और कथन नृत्यांगना वंदना दास ने निभाई। मंच का संचालन राजीव चौहान ने किया।
 

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स के निदेशक रमाकांत राय, परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक संजय अग्रवाल, जगमग गोल्ड इंडस्ट्रीज के उमेश अग्रहरी, कुमार नेत्र चिकित्सालय के डॉ. रंजीत कुमार के साथ प्रतियोगिता की निर्णायक अरुंधति त्रिपाठी और वंदना दास ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा डेवलपर्स हैं। आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड और परंपरा जेम्स एंड ज्वैल्स, सह प्रायोजक नगर निगम गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय वैन्यू पार्टनर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
maa tujhe pranam dance competition gorakhpur
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला।
बोले अतिथि

आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स के निदेशक रमाकांत राय ने कहा कि अगर कोई आपके प्रति अच्छा व्यवहार करता है तो उसके प्रति कृतज्ञता जरूर ज्ञापित करें। लक्ष्मी के पीछे भागना नहीं चाहिए, अच्छे कर्म से लक्ष्मी स्वयं पास आती हैं। परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक संजय अग्रवाल ने कहा कि आज यहां जो भी प्रस्तुतियां हुईं, वे प्रेरणा की स्रोत हैं। सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसे देखकर हमें अपना बचपन याद आ गया। जगमग गोल्ड इंडस्ट्रीज के उमेश अग्रहरि ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में जितना संघर्ष होगा, आप उतने आगे जाएंगे। इस कार्यक्रम ने देशभक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया।

विज्ञापन
maa tujhe pranam dance competition gorakhpur
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला।
इन टीमों ने लिया हिस्सा

आरपीएम एकेडमी
 

आर्य मिश्रा, नीलाशी श्रीवास्तव, पलक चौबे, रिचा चौहान, संचित वर्मा, अनुष्का उपाध्याय, माही श्रीवास्तव, अदिति सिंह, अंकित सिंह, नजीफा कलीम, अनुष्का द्विवेदी, अद्विका सिंह, श्रीवलिका रामचंद्रन, प्रियांशी द्विवेदी, दिव्यांशी राय, श्रेया सिंह, प्रियांशी, दिव्यांशी और आरोही।

 

राजकीय एडी कन्या इंटर कॉलेज

खुशी कुमारी, दिव्या निषाद, सृष्टि शर्मा, मुस्कान गोंड, अंशिका राणा, कात्यानी मिश्रा, आंचल विश्वकर्मा, किरण कुशवाहा व संजना मिश्रा।

 

एमपी बालिका इंटर कॉलेज

खुश्बू मौर्या, मीनाक्षी साहनी, रिया सहानी, नंदिनी कनौजिया, पीहू शर्मा, अर्चना, अनन्या, तनु, अंशिका, शिवांगी, प्रिया और आस्था।
 

स्टेपिंग स्टोन

सिद्धार्थ, अंश, जय, हर्षवर्धन, अंवेश, सृष्टि, जिया, साक्षी, सौम्या, दीपांशी, खुशी, आराध्या, सान्वी, महविश।

 

श्री कृष्णा एकेडमी

अनन्या सिंह, अनुष्का सिंह, दृष्टि सिंह, धैर्य यादव, रोशनी।
 

एसएस एकेडमी

आरुषि, अद्विक, प्रांजल, काव्या, दिव्यांशी, श्रेया, कनिष्क, यश, सिद्धि, अर्जव।

 

बेला पब्लिक स्कूल

आस्था, चौहान, उजाला, अंशिका, प्रियंका, वैष्णवी, अनुष्का, हर्षिता, प्रांजल, अथर्व, वेदिका।

 

रामनारायण लाल कन्या इंटर कॉलेज

मानसी खरवार, शिवानी शर्मा, अनु रस्तोगी, खुशी कुशवाहा, सिंधु प्रजापति, पलक पाल, चंद्रा मौर्या, और स्वाति चौहान।


केंद्रीय विद्यालय

अंशिका और सोनालिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed