फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सक्लूसिव: प्यार करने वालों पर है पुलिस की टेढ़ी नजर, जानिए कैसे सिखा रही है सबक

Mon, 15 Feb 2021 02:32 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Feb 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Police News: love couple caught by police explained lovers for future in Ramgarh tal gorakhpur
गोरखपुर: प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल इलाके के नौकायन पर लोगों की भीड़ के बीच ही कम उम्र के बालक भी प्रेमिकाओं के साथ पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि पिछले एक महीने के भीतर 5000 जोड़ों को पुलिस ने दबोचा है। जिसमें से 1440 नए उम्र के बच्चे मिले।

Gorakhpur Police News: love couple caught by police explained lovers for future in Ramgarh tal gorakhpur
गोरखपुर: रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

पकड़े जाने पर नाबालिग होने की वजह से उन्हें पढ़ाई करने की बात समझाकर पुलिस ने लौटा दिया। वहीं करीब 820 जोड़े ऐसे मिले जो दोबारा पकड़े गए। इनके माता- पिता को बुलाकर पुलिस ने उनकी करतूत समझाई। पुलिस की कोशिश है कि बालवस्था में मोहब्बत के चक्कर में पड़कर वह अपने करिअर को चौपट ना कर दें।

Gorakhpur Police News: love couple caught by police explained lovers for future in Ramgarh tal gorakhpur
गोरखपुर: रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, नौकायन पर रोजाना तीन हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ होती है। इसमें सर्वाधिक प्रेमी युगल ही पहुंचते हैं। पुलिस उन्हें तो कुछ नहीं बोल रही जो बालिग हैं और उनके मोहब्बत पर कोई पहरा भी नहीं है लेकिन कम उम्र के प्यार में पड़ने वालों पर पुलिस की टेढ़ी नजर पड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Police News: love couple caught by police explained lovers for future in Ramgarh tal gorakhpur
गोरखपुर: रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस लगातार ऐसे जोड़ों को पकड़ रही है जिनकी उम्र कम है। इन्हें चौकी पर लाकर समझाया जा रहा है। हां इस बात का भी खास ख्याल रखा जा रहा है कि इस दौरान महिला आरक्षी जरूर मौजूद हों। महिला पुलिस पढ़ने की सलाह दे रही हैं तो वहीं कई मामलों में उनके अभिभावक को भी बुलाकर उनकी करतूत बताई जा रही है।

विज्ञापन
Gorakhpur Police News: love couple caught by police explained lovers for future in Ramgarh tal gorakhpur
गोरखपुर: रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

गौरतलब है कि वैलेंटाइन वीक के दौरान सर्वाधिक भीड़ शहर के रामगढ़ताल लेक व्यू प्वाइंट एवं नौकायान केंद्र पर ही रही। वैलेंटाइन डे पर यहां सुबह आठ बजे से ही युवा पहुंचने लगे थे। इस दौरान पुलिस ने भी सख्त व्यवस्था की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed