{"_id":"5eb41a442ddcfc5fe33ad289","slug":"last-super-moon-2020-latest-photos-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Super Moon 2020: साल के आखिरी 'सुपरमून' का लोगों ने किया ऑनलाइन दीदार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Super Moon 2020: साल के आखिरी 'सुपरमून' का लोगों ने किया ऑनलाइन दीदार, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
super moon
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल के आखिरी सुपरमून का दीदार बृहस्पतिवार को शहरवासियों ने ऑनलाइन किया। इस दौरान चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी तकरीबन 23 हजार किलोमीटर कम होने से चांद 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार नजर आया। भारतीय समयानुसार सुपरमून की घटना शाम 4:15 बजे अपने चरम पर रही।
2 of 5
super moon
- फोटो : अमर उजाला।
दिन में सुपरमून के बाद रात में पूर्णिमा के चांद ने लोगों को आकर्षित किया। सुहाने मौसम में देर रात तक लोग छत और बरामदे में खड़े होकर चांद को निहारते नजर आए।
3 of 5
super moon
- फोटो : अमर उजाला।
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि शुरूआत में हल्का गुलाबी, फिर सतरंगी होते हुए हल्के पीले रंग का अक्स सुपरमून में साफतौर पर नजर आया। सामान्य दिनों में चंद्रमा और धरती के बीच की दूरी 3,84,400 किलोमीटर की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Super Moon
- फोटो : Facebook
उन्होंने बताया कि सुपरमून के दौरान पृथ्वी की अंडाकार कक्षा में घूमते हुए चंद्रमा पृथ्वी के 361184 किलोमीटर की दूरी पर आ जाता है। दूरी घटने की वजह से चंद्रमा सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बड़ा और चमकदार नजर आता है।
विज्ञापन
5 of 5
super moon 2020
- फोटो : ANI
अमेरिकी फूल के नाम पर पड़ा नाम
खगोलविद ने बताया कि मई में पड़ने वाले सुपरमून को फ्लॉवर मून और अप्रैल में पड़ने वाले सुपरमून को पिंक मून कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि फुल मून का नाम अमेरिकी मौसमों, फूलों और क्षेत्रों के नाम पर रखा गया है जो पहली बार मेन फार्मर एलमैनेक में प्रकाशित हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।