फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown 3.0: छूट मिलने के बाद शहर की सड़कों पर बढ़ी रौनक, पुलिस भी नहीं कर रही पूछताछ

Fri, 08 May 2020 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Crowd on city after open shop during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में स्टेशनरी, मोबाइल शॉप, मोटर वर्कशॉप समेत आठ तरह की नई सेवाओं को छूट मिलने के बाद अब सड़कों पर भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शुक्रवार को शुरूआती दो दिनों की तुलना में पैदल, मोटरसाइकिल और कार वालों की संख्या ज्यादा दिखी।
Crowd on city after open shop during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
वहीं जिन्हें छूट दी गई है उनमें से आधे से भी कम प्रतिष्ठानों पर भीड़ है जबकि बाकी पर अभी भी सन्नाटा है। घोषकंपनी, गोलघर, कालीमंदिर, असुरन, मोहद्दीपुर आदि इलाकों में पुलिस ने ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्ती की और उन्हें बंद कराया।
Crowd on city after open shop during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार को शाम पांच बजे छूट का समय खत्म होने के बाद पुलिस से सख्ती शुरू की और सभी इलाकों में भ्रमण कर दुकानें व प्रतिष्ठान बंद कराए। साथ ही चेतावनी भी दी कि पांच बजे के बाद कोई दुकान खोलेगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि छूट के समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सड़क पर आ-जा रहे लोगों को पुलिस बहुत रोक टोक नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Crowd on city after open shop during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
बाजार में शराब, स्टेशनरी, मोबाइल और मोटर वर्कशॉप की दुकानों पर तो थोड़ी रौनक है मगर इलेक्ट्रिक के सामान जैसे टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर और निर्माण कार्य से जुड़े प्रतिष्ठानों आदि पर छूट के तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। ई-पास के लिए गुरुवार को भी लोग सदर तहसील के चक्कर लगाते देखे गए।
विज्ञापन
Crowd on city after open shop during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
तीन दिन में सात हजार से अधिक लोगों ने ई-पास के लिए आवेदन किया है। अभी तक करीब तीन हजार लोगों को पास जारी किया जा चुका है। तहसील प्रशासन का कहना है कि  नियम-शर्तों में आने वाले सभी आवेदको को पास जारी किया जा रहा है।  हालांकि बैंकों में भीड़ बढ़ी है। इलाहाबाद, पीएनबी आदि बैंकों की कुछ शाखाओं के बाहर तो सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर अभी भी लोग एक-दूसरे से सटकर लाइन में खड़े दिख रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed