फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रहचाल: इस वर्ष राजा और मंत्री दोनों ही पदों पर होंगे मंगल, जानिए कैसा रहेगा लोगों के लिए ये नया साल

Tue, 13 Apr 2021 06:57 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Apr 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Know status of zodiac signs in hindu new year
हिंदू नववर्ष - फोटो : अमर उजाला।

हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई है। बात करें इस वर्ष ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति की तो इस साल के राजा और मंत्री दोनों ही पदों पर मंगल विराजमान रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस वर्ष राजा और मंत्री दोनों ही पदों ऊपर एक ही ग्रह हो, तो उस वर्ष विभिन्न देशों के राजनेता निरंकुश, स्वार्थपूर्ण एवं मनमाना आचरण करते हैं। साथ ही अग्निकांड, भूकंप, बाढ़ आदि प्राकृतिक प्रकोप एवं सम्प्रदायिक व जातीय उपद्रव आदि बहुत होते हैं। अनाज, फलों व सब्जियों की पैदावार कम होगी।



 

Know status of zodiac signs in hindu new year
बाएं पंडित शरद चंद्र मिश्रा और दाएं पंडित नरेंद्र उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला।

जानिए गोरखपुर के लिए कैसा रहेगा यह नया साल
पंडित शरद चंद्र मिश्रा के अनुसार गोरखपुर की नाम राशि कुंभ है। विगत 6 अप्रैल से बृहस्पति इसी राशि पर संचरण कर रहे हैं। यह शिक्षा, व्यापार और भाग्य स्थान को देख रहा है। इसलिए बौद्धिक प्रगति का योग प्राप्त होगा। पहले से चली आ रही व्यापारिक गतिरोध समाप्त होंगे एवं भाग्य भाव पर बृहस्पति के दृष्टि के कारण सर्वांगीण विकास का क्रम जारी रहेगा। चतुर्थ राहु के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं आ सकती है, लेकिन गुरू ग्रह के केंद्र में होने से उसका निराकरण भी हो जाएगा। वर्षा की स्थिति उत्तम रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। बारहवें शनि तकनीकी कार्य मे सफलता प्रदान करेंगे। पूंजी निवेश की भी संभावनाएं बन सकती है।

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल...
 

Know status of zodiac signs in hindu new year
राशि - फोटो : अमर उजाला।

मेषः प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी, संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी, राजनीतिक लाभ मिलेगा, व्यावसाय अच्छा चलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know status of zodiac signs in hindu new year
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला।

वृषभः सावधान रहने की जरुरत, अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
 

विज्ञापन
Know status of zodiac signs in hindu new year
मिथुन - फोटो : अमर उजाला।
मिथुनः शुभता में वृद्धि होगी, व्यावसायिक लाभ मिलेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छा होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed