फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: सज कर तैयार हो गया गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला, तस्वीरों में देखें एक झलक

Thu, 29 Dec 2022 11:59 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Dec 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
Khichdi fair of Gorakhnath temple is ready in Gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।

मकरसंक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाला खिचड़ी मेला नए साल के स्वागत के लिए भी सज कर तैयार हो गया है। मेला परिसर में लगने वाले मनोरंजन के संसाधन कुछ तैयार हो गए हैं, कुछ तैयार किए जा रहे हैं। एक से एक झूले परिसर में लग गए हैं। बस झूलने वालों का इंतजार है। गोरखनाथ मंदिर परिसर में मकरसंक्रांति के अवसर पर एक महीने से अधिक समय तक मेला लगता है।



 

Khichdi fair of Gorakhnath temple is ready in Gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।

इसमें देश-विदेश के लोग गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन करते हैं तो दूसरी तरफ मेले का आनंद भी लेते हैं। लेकिन, विगत कई सालों से मकरसंक्रांति के पहले ही नव वर्ष पर मंदिर परिसर में भारी भीड़ होती है। इसे देखते हुए मेले में लगने वाले मनोरंजन के साधन तथा दुकानों को पहले ही तैयार कर लिया जाता है।

 

Khichdi fair of Gorakhnath temple is ready in Gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।

मेला परिसर में 20 सालों से झूला लगा रहे बस्ती के अजय ने बताया कि इधर कुछ सालों से नव वर्ष पर मेला परिसर में भारी भीड़ होती है। लाखों की संख्या में हर उम्र के लोग मेला देखने आते हैं। इस लिए वह लोग पहले ही यहां आकर अपना झूला-चरखी तैयार कर लेते हैं कि नव वर्ष पर लोगों का मनोरंजन कर सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khichdi fair of Gorakhnath temple is ready in Gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।

सीतापुर से आए संकेत ने बताया कि वह नाव वाला झूला लेकर आए हैं। एक बार झूले में 60 लोग सवार होते हैं। झूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पड़रौना के मुकीम मौत का कुआं तैयार कर रहे हैं। बताया कि एक मेले में कुआं लगा हुआ था। यहां लाकर तैयार किया जा रहा है। नव वर्ष से पहले इसे तैयार कर लिया जाएगा। इस कुएं में दो मारुति, तीन मोटरसाइकिल एक साथ दौड़ेगी। उस दौड़ में रोमांच ही रोमांच दिखाई देगा।

विज्ञापन
Khichdi fair of Gorakhnath temple is ready in Gorakhpur
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।

इस तरह से मेले में झूले चर्खी के अलावा फोटोग्राफी, व अन्य मनोरंजन के साथ ही क्रॉकरी की दुकानों के स्टाल के लिए तैयारियां हो रहीं हैं। यदि कहा जाए तो यह मेला 15 जनवरी से नहीं बल्कि नए साल से ही शुरू हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed