फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News: विकास दुबे की तरह इस बदमाश ने भी दारोगा और उसके बेटे को उतारा था मौत के घाट, इस लिस्ट में है सबसे ऊपर

Fri, 10 Jul 2020 09:51 AM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jul 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter After Special Story Of Criminal Raghvendra Yadav In Gorakhpur
राघवेंद्र यादव।(file) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों को दर्दनाक मौत देने वाले कुख्यात बदमाश विकास दुबे को कोई भुला नहीं पा रहा है। दिन-ब-दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके में रिटायर्ड दारोगा जय हिंद यादव और उनके बेटे की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या करने का आरोपी राघवेंद्र यादव 2018 से फरार है, वह जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में पहले नंबर पर शामिल हो गया है।

Vikas Dubey Kanpur Encounter After Special Story Of Criminal Raghvendra Yadav In Gorakhpur
सुधीर सिंह व अजीत शाही। (file) - फोटो : अमर उजाला।

एक लाख रुपये के इनामी राघवेंद्र की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं। मंगलवार की देर रात एसएसपी डॉक्टर सुनील कुमार गुप्ता ने मातहतों के साथ बैठक कर टॉप टेन अपराधियों की सूची नए सिरे से तैयार कराई है। जानकारी के मुताबिक, सूची में पिपरौली के वर्तमान ब्लाक प्रमुख सुधीर सिंह के अलावा अजीत शाही का भी नाम शामिल कर लिया गया है।

Vikas Dubey Kanpur Encounter After Special Story Of Criminal Raghvendra Yadav In Gorakhpur
राकेश यादव व प्रदीप सिंह।(file) - फोटो : अमर उजाला।

नंबर एक पर झंगहा के सुगहा निवासी राघवेंद्र यादव का नाम दर्ज है, दूसरे नंबर पर बेलघाट के बहादुरपुर बुजुर्ग निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्नू, तीसरे नंबर पर गुलरिया का माफिया राकेश यादव, चौथे नंबर पर 5 गांव इलाके के 10 का निवासी राधेश्याम और राधे यादव, पांचवे नंबर पर कैंट इलाके के सिंचाई विभाग रेलवे कॉलोनी निवासी सत्यव्रत राय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter After Special Story Of Criminal Raghvendra Yadav In Gorakhpur
विनोद उपाध्याय।(file) - फोटो : अमर उजाला।

वहीं छठवें नंबर पर खजनी इलाके के पास टीला निवासी सुभाष शर्मा, सातवें नंबर पर कैंट इलाके की आवाज निकाल प्रीत यहां का निवासी अजीत शाही, आठवें नंबर पर कीड़ा इलाके के मल्लेपुर निवासी प्रदीप सिंह, नौवें नंबर पर अलमुनियम फैक्ट्री के पास रहने वाला पिपरौली ब्लाक प्रमुख सुधीर सिंह और दसवें नंबर पर धर्मशाला बाजार निवासी विनोद उपाध्याय का नाम दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter After Special Story Of Criminal Raghvendra Yadav In Gorakhpur
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सूची को नए सिरे से अपडेट कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है इन सभी की गतिविधियों पर पुलिस की नजर है शासन को भी सूची भेजी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed