फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैश टैग गोरखपुर: स्वच्छता के जुनून में गोरखपुर शहर को चमका रहे 'झाड़ू बाबा', सोशल मीडिया को बनाया हथियार

Thu, 09 Feb 2023 02:58 PM IST
vivek shukla विवेक शुक्ला, गोरखपुर।
विवेक शुक्ला, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Feb 2023 02:58 PM IST
विज्ञापन
Jhadu Baba shining gorakhpur city in passion of cleanliness
महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा। - फोटो : अमर उजाला।
महेश शुक्ला गोरखपुर के ऐसे शख्स हैं, जिन्हें लोग झाड़ू बाबा के नाम से जानते हैं। इसके पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है। उन्होंने पिछले 15 वर्षों से गोरखपुर शहर की साफ-सफाई के लिए हाथ में झाड़ू थाम रखी है। उन्हें यह प्रेरणा महात्मा गांधी की आत्मकथा 'सत्य के प्रयोग' को पढ़ने के बाद मिली। वह अब अपने काम का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर भी करते हैं, ताकि लोग प्रेरणा ले सकें।

 
 
Jhadu Baba shining gorakhpur city in passion of cleanliness
महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के गोरखनाथ क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर निवासी महेश शुक्ला (52) पेशे से व्यापारी हैं। वह शहर के शाही मार्केट में कंप्यूटर व कैमरे की दुकान चलाते हैं। घर में उनकी पत्नी शाकंभरी, बेटा आयुष और बेटी निष्ठा हैं। सफाई पसंद महेश वर्ष 2008 से अपने मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को साफ कर रहे हैं। वह सुबह चार बजे से आठ बजे तक अलग-अलग मोहल्लों में साफ-सफाई करते हैं। इसके बाद कोई दूसरा काम करते हैं। इस काम में परिवार के लोग भी पूरा सहयोग करते हैं। झाड़ू बाबा को शहर के पार्क और प्रमुख स्थानों पर भोर में झाड़ू लगाते देखा जा सकता है। शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब कोई फर्क नहीं पड़ता है।  

 

Jhadu Baba shining gorakhpur city in passion of cleanliness
महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा। - फोटो : अमर उजाला।

महेश शुक्ला बताते हैं कि साफ-सफाई की प्रेरणा महात्मा गांधी यानी मोहनदास करमचंद गांधी की आत्मकथा सत्य के प्रयोग से मिली। वह बताते हैं कि 15 साल पहले ट्रेन में सफर के दौरान महात्मा गांधी की जीवनी सत्य के प्रयोग को पढ़ा। किताब में महात्मा गांधी ने सफाई के बारे में प्रेरक बातें लिखी हैं। इसका असर महेश शुक्ला पर पड़ा। यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने अकेले ही सफाई की मुहिम छेड़ दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhadu Baba shining gorakhpur city in passion of cleanliness
महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा। - फोटो : अमर उजाला।

महेश शुक्ला के घर के सामने एक बिजली का खंभा है। सारे मोहल्ले वाले कूड़ा वहीं कूड़ा फेंकते थे। इन्होंने लोगों को कई बार मना किया, लेकिन कोई मानता नहीं था। इससे वह परेशान हो चुके थे। ऐसे में उन्होंने एक दिन भोर होने से पहले ही कूड़े को उठाकर फेंक दिया और उस जगह की साफ-सफाई कर दी। अगले दिन से कुछ लोगों ने कूड़ा फेंकना बंद कर दिया। यही काम वह रोज करने लगे और लोगों ने धीरे-धीरे कूड़ा फेंकना बंद कर दिया। इस जीत से इन्हें हौसला मिला।   

 

विज्ञापन
Jhadu Baba shining gorakhpur city in passion of cleanliness
महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा। - फोटो : अमर उजाला।
सोशल मीडिया को बनाया हथियार
महेश बताते हैं कि पहले वह अपने काम को एकदम खामोशी से बिना किसी प्रचार के करते थे। लेकिन, अब वह अपने काम से अन्य लोगों को भी प्रेरित करने के लिए साफ-सफाई के दौरान झाड़ू के साथ फोटो पोस्ट करते हैं। जिससे सोशल मीडिया पर इनकी काम की बहुत सराहना होती है। सांसद रवि किशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इनकी तारीफ कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed