फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020: गोरखनाथ मंदिर में आज से शुरू होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम, इस बार टूटेगी वर्षों की ये खास परंपरा

Mon, 10 Aug 2020 02:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Aug 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2020 celebration will starts on today in gorakhnath temple
Janmashtami 2020 - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में होने वाला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर 11 अगस्त को मनाया जाएगा। हालांकि इस बार बाल सज्जा प्रतियोगिता नहीं होगी। शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण सर्तकता के साथ ही जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा।

Janmashtami 2020 celebration will starts on today in gorakhnath temple
Janmashtami 2020 - फोटो : अमर उजाला।

आज शाम को मंदिर परिसर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हरिकीर्तन शुरू होगा जो मंगलवार की शाम को समाप्त होगा। इसके बाद शाम सात बजे से श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा जवाहर कसौधन सहित अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

Janmashtami 2020 celebration will starts on today in gorakhnath temple
Gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर साल होता है। इसमें हर साल सबसे महत्वपूर्ण बच्चों के कार्यक्रम होते थे जिसमें बच्चे राधा और कृष्ण का रूप धारण कर मंदिर आते थे और गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जाता था। लेकिन कोरोना के चलते इस बार बच्चों के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2020 celebration will starts on today in gorakhnath temple
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला

गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि बच्चों के कार्यक्रम को छोड़ अन्य सभी कार्यक्रम होंगे। रात 12 बजे जन्मोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन होगा जिसमें फलाहार दिया जाता है। इसके अलावा प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Janmashtami 2020 celebration will starts on today in gorakhnath temple
Janmashtami 2020 - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि कोरोना संकट के चलते इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी फीकी रहेगी। लोगों को घरों में ही पूजा पाठ कर पर्व मनाना होगा। इसके अलावा हर साल जिला जेल, पुलिस लाइंस, जलकल और थानों में होने वाली भव्य जन्माष्टमी पूजा, झांकी व भोज का कार्यक्रम भी इस बार नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed