ठंड के मौसम में अक्सर गुड़ की डिमांड बढ़ जाती है। इस मौसम में गुड़ खाने से हमें न केवल ठंड के दुष्प्रभावों से बचाता है बल्कि शरीर की तमाम व्याधियों को भी दूर करता है। गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में आता है वहीं शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इसके फायदे...
गुड़ के रोजाना सेवन से होते हैं ये खास 9 फायदे, जानिए दिमाग के लिए क्यों है जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी-जुकाम में दे फायदा
फिजिशियन डॉक्टर अलोक त्रिपाठी के अनुसार गुड़ का सेवन अधिकतर सर्दियों के मौसम में अधिक होता है। इसका खास कारण होता है। गुड़ सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में असरदार है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम छूमंतर हो जाता है। अगर किसी को खांसी की शिकायत है तो उसे भी गुड़ खाना चाहिए। गुड़ को अदरक और घी के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश से राहत मिलती है।
कब्ज और गैस से दिलाता है छुटकारा
यदि आपके पेट में कब्ज, गैस या एसिडिटी की समस्या है, तो गुड़ खाने से आपको फायदा मिलेगा। यदि आपको खट्टी डकार आती हैं तो गुड़, सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाना चाहिए। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन अच्छा होता है, इससे पाचन शक्ति अच्छी रहती है।
ब्लड प्रेशर की समस्या होगी दूर
डॉक्टर अलोक त्रिपाठी ने बताया कि यदि किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उसे गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलती है।
हड्डियां रहती हैं मजबूत
डॉक्टर अलोक त्रिपाठी ने बताया कि किसी शख्स के पैरों के जोड़ों में दर्द रहता है तो गुड़ के साथ अदरक खाना चाहिए। ठंड के मौसम में खासतौर पर बुजुर्गों को गुड़ पर्याप्त मात्रा में देना चाहिए। गुड़ में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।