फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदिरा गांधी गोरखपुर के इस महंत के निधन पर हो गई थीं दुखी, कहा था- 'ऐसे लोग धरती पर नहीं मिलते'

Thu, 19 Nov 2020 04:09 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Nov 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi Birthday special story connection mahant digvijay nath
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी व महंत दिग्विजय नाथ। - फोटो : अमर उजाला।
आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 103वें जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनसे जुड़ी खास कहानी बताने जा रहे हैं। यह कहानी इंदिरा गांधी और ब्रम्हलीन गोरक्ष पीठाधीश्वर दिग्विजय नाथ की है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...
Indira Gandhi Birthday special story connection mahant digvijay nath
महंत दिग्विजय नाथ।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि ब्रह्मलीन गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत दिग्विजय नाथ 1967 में हिंदू महासभा के बैनर पर लोकसभा में पहुंचे थे। 1969 में उनका निधन हो गया था, उनके निधन पर देश भर के नेताओं ने शोक जताया था। इस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करार दिया था।
Indira Gandhi Birthday special story connection mahant digvijay nath
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी ने कहा था कि महंत जी का शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में बहुत ही ऊंचा स्थान है। वे असहयोग आंदोलन के साथ भी जुड़े थे। साइमन कमीशन का उन्होंने पुरजोर विरोध किया था। इसलिए वह हमेशा अंग्रेजों के निशाने पर रहते थे। इनके जैसा इंसान धरती पर रोज पैदा नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indira Gandhi Birthday special story connection mahant digvijay nath
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और महंत दिग्विजयनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
इंदिरा गांधी ने कहा था महंत दिग्विजय नाथ हैदराबाद सत्याग्रह से भी जुड़े थे। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्थापना का महान कार्य किया। ऐसे महापुरुष के जाने से वह बहुत ही व्यथित हैं, मेरी शोक संवेदना उनके धर्म परिवार तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
Indira Gandhi Birthday special story connection mahant digvijay nath
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
वहीं अटल बिहारी वाजपेई ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि महंत दिग्विजय नाथ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रहे थे। वह स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने 1921 के असहयोग आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed