{"_id":"5fa4fdfc8ebc3e9bdf462831","slug":"illegal-cracker-factory-blast-update-news-tow-innocent-girls-panic-after-four-people-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पटाखा विस्फोट में 2 मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां-बाप का साया, मामा को देख बिलख पड़ीं बेटियां, बोलीं- 'सब खत्म हो गया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा विस्फोट में 2 मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां-बाप का साया, मामा को देख बिलख पड़ीं बेटियां, बोलीं- 'सब खत्म हो गया'
Sat, 07 Nov 2020 08:32 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कप्तानगंज (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कप्तानगंज (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Nov 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर में पटाखा ब्लास्ट: इनसेट में अपने मामा के साथ मासूम बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 11 आर्य समाज मंदिर मोहल्ले में पटाखा विस्फोट के दूसरे दिन भी उदासी छाई रही। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत का मंजर देख हर कोई सहम गया था। धमाके के बाद जो खौफनाक मंजर दिखा था उसे लोग अभी भी भूल नहीं पा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद दो बच्चियों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पढ़िए क्या है पूरा मामला...
कुशीनगर में पटाखा ब्लास्ट: अपने मामा और नानी के साथ मासूम बच्चियां।
- फोटो : अमर उजाला।
मामा करेंगे बच्चियों की परवरिश
कप्तानगंज कस्बे में घर में रखे पटाखे में हुए विस्फोट में मृत जावेद व उसकी पत्नी अनवरी की खोज खबर लेने के लिए गुरुवार को पटना से नजबुन निशा व परिवार के लोग यहां पहुंचे। जावेद की पत्नी अनवरी की मां नजबुन नेशा को हादसे में बेटी-दामाद के घायल होने की खबर थी लेकिन यहां का मंजर देखकर वह बिलख पड़ीं। नजबुन ने जावेद व अनवरी की दोनों बेटियों को परवरिश के लिए अपने साथ पटना ले जाने की बात कही।
कप्तानगंज कस्बे में घर में रखे पटाखे में हुए विस्फोट में मृत जावेद व उसकी पत्नी अनवरी की खोज खबर लेने के लिए गुरुवार को पटना से नजबुन निशा व परिवार के लोग यहां पहुंचे। जावेद की पत्नी अनवरी की मां नजबुन नेशा को हादसे में बेटी-दामाद के घायल होने की खबर थी लेकिन यहां का मंजर देखकर वह बिलख पड़ीं। नजबुन ने जावेद व अनवरी की दोनों बेटियों को परवरिश के लिए अपने साथ पटना ले जाने की बात कही।
कुशीनगर में पटाखा ब्लास्ट: बेटी-दामाद के घायल होने की सूचना पर पहुंची महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
पटना की रहने वाली नजबुन निशा अपने बेटे अनवर के साथ कप्तानगंज पहुंचीं। पड़ोसी के घर में रखी गईं जावेद की दोनों बेटियां आफरीन (8) व अमरीन (6) नानी व मामा को देखकर बिलख पड़ीं। दोनों ने एक सुर में कहा कि 'मामा सब जल गया, कुछ नहीं बचा।' नजबुन निशा ने बताया कि मंगलवार की शाम को ही बेटी अनवरी से फोन पर बात हुई थी। बुधवार को हादसे में बेटी-दामाद के घायल होने व मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर में पटाखा ब्लास्ट: घटनास्थल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
बेटी से मिलने की उम्मीद में यहां पहुंचीं तो पता लगा कि दोनों की मौत हो चुकी है और उनके शव को मिट्टी भी दी जा चुकी है। अनवर व उसकी मां नजबुन निशा ने बताया कि दोनों बच्चियों आफरीन व अमरीन का पालन पोषण अब वे लोग अपने घर ले जाकर करेंगे। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि ने भी आफरीन व अमरीन की परवरिश में हर संभव मदद की बात कही है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि दोनों बेटियों के पालन-पोषण व पढ़ाई का खर्च वह स्वयं उठाएंगे।
विज्ञापन
कुशीनगर में पटाखा ब्लास्ट: घर में धमाका होने के बाद टूटी दीवार।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि लोग घटना को याद करके सिहर जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि हादसे में कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। धमाके के बाद बारूद में लगी आग के चलते जो खौफनाक मंजर दिखा था, उससे अब तक डर लग रहा है।