फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में 300 से अधिक चमगादड़ों की मौत, दहशत में लोग, देखें तस्वीरें

Wed, 27 May 2020 08:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 May 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Hundreds over bats foud died in gorakhpur
सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्रामीण क्षेत्र के बेलघाट गांव में 300 से अधिक की संख्या में मृत चमगादड़ मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। इतनी संख्या में चमगादड़ों की मौत रहस्य बनी हुई है। इसका कारण पानी की कमी बताया जा रहा है।

Hundreds over bats foud died in gorakhpur
सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
बेलघाट गांव के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बाग में 300 से अधिक की संख्या में मृत चमगादड़ मिलने पर गांव के निवासी किशुन देव उपाध्याय, महेंद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि, रणजीत शाही रंजन और परशुराम बेलदार सुनील कुमार गुप्ता व अन्य लोगों का कहना है कि बेलघाट कस्बे में या बेलघाट के इर्दगिर्द कभी भी चमगादड़ों को झुंड में उड़ता हुआ नहीं देखा गया।
Hundreds over bats foud died in gorakhpur
सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने बताया कि इतनी संख्या में चमगादड़ कहां से आए इसको सोचकर हम लोग खुद परेशान हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी खजनी देवेंद्र कुमार का कहना है कि मृत चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत का कारण पानी की कमी नजर आ रही है। क्योंकि इस बाग के आसपास लगभग 200 मीटर की दूरी तक कोई भी ऐसा तालाब नहीं नजर आ रहा है जिसमें पानी हो। एक तालाब है भी तो वह अभी सूखा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hundreds over bats foud died in gorakhpur
सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

चमगादड़ों के मरने से जहां क्षेत्र में दहशत व्याप्त है वहीं लोगों के समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी भारी संख्या में चमगादड़ कहां रहती थीं जो कभी देखी नहीं गईं। उससे भी बड़ी समस्या है कि जो जमीन पर मृत चमगादड़ गिरी थी उनको तो वन विभाग उठाकर ले गया। लेकिन अभी जो चमगादड़ पेड़ की डालों पर मृत लटकी पड़ी हैं उनका अगर निस्तारण नहीं किया गया क्या होगा।

विज्ञापन
Hundreds over bats foud died in gorakhpur
सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
वन विभाग के क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चमगादड़ों के मरने का सबसे बड़ा कारण फिलहाल पानी की कमी ही नजर आ रही है, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed